फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिवसेना विधायक निलेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, भाजपा समर्थक के घर जबरन घुसने का आरोप

Sat, 29 Nov 2025 07:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

Maharashtra: भाजपा समर्थक के घर में जबरन घुसने के आरोप में शिवसेना के विधायक निलेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इससे पहले निलेश राणे ने दावा किया था कि उन्हें वहां नकदी बांटने के लिए रखे गए बैग मिले थे। 
विज्ञापन
निलेश राणे - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में पुलिस ने शिवसेना के विधायक निलेश राणे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उन पर आरोप है कि उन्होंने भाजपा समर्थक के घर में बिना अनुमति प्रवेश किया। कुछ दिन पहले विधायक ने आरोप लगाया था कि उनके 'स्टिंग ऑपरशन' के दौरान वहां मतदाताओं को नकदी बांटने के लिए रखे गए बैग मिले थे। 
विज्ञापन

 
एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भाजपा कार्यकर्ता विजय केनावडेकर की शिकायक पर यह मामला शुक्रवार को मालवान थाने में दर्ज किया गया। 

ये भी पढ़ें: सरकारी बसों के डिजाइन में गंभीर खामी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्र को जारी किया नोटिस

इस घटना से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और भाजपा के बीच तनाव बढ़ गया है। दोनों पार्टियां महायुति गठबंधन का हिस्सा हैं, जिसमें अजित पवार की एनसीपी भी शामिल है।
विज्ञापन


राज्य भाजपा प्रमुख रवींद्र चव्हाण ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि निलेश राणे के खिलाफ शिकायत किसने दर्ज कराई। निलेश राणे ने कहा कि मामला दर्ज होने से पता चलता है कि लोग कितने घबराए हुए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्राथमिकी उनके खिलाफ दर्ज की गई, जबकि पैसे किसी और के घर में पाए गए थे।

वहीं, महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आज सिंधुदुर्ग में अपने बड़े भाई निलेश राणे का समर्थन किया और सवाल किया कि पुलिस में मामला दर्ज होने के बाद शिवसेना का एक भी नेता उनके साथ क्यों नहीं हुआ। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके भाई को महायुति गठबंधन में अलग करने की साजिश की जा रही है।

ये भी पढ़ें: सरकारी बसों के डिजाइन में गंभीर खामी, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने केंद्र को जारी किया नोटिस
विज्ञापन


निलेश राणे ने बुधवार शाम को दावा किया कि उन्होंने कंकावली शहर में भाजपा कार्यकर्ता विजय केनावडेकर के घर जाकर 'स्टिंग ऑपरेशन' किया। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मतदाताओं को लुभाने के लिए नकदी भरे बैग रखे गए थे। उन्होंने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया और स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की।

केनावडेकर ने गुरुवार को मालवान थाने में शिकायत दर्ज कराई कि निलेश राणे ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विधायक राणे के खिलाफ आपराधिक जबरन प्रवेश का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें