एयरपोर्ट पर आठ स्वचालित सेल्फ-बैगेज मशीनें लगाई गई हैं। जीएचआईएएल ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ये मशीनें स्कैनर, स्केल और सेंसर से लैस हैं जो यात्रियों को 45-60 सेकंड में अपना सामान चेक-इन सुविधा पूरा करने में सक्षम बनाती हैं।
यात्रियों की सुविधा के लिए जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के एंट्री गेट संख्या -9 के पास सेल्फ-बैगेज ड्रॉप सुविधा शुरू की गई है। सोमवार को एयरपोर्ट अधिकारियों की तरफ से एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर आठ पूर्णत स्वचालित सेल्फ-बैगेज मशीनें लगाई गई हैं। जीएचआईएएल ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि ये मशीनें स्कैनर, स्केल और सेंसर से लैस हैं जो यात्रियों को 45-60 सेकंड में अपना सामान चेक-इन सुविधा पूरा करने में सक्षम बनाती हैं। इस सुविधा का इस्तेमाल दो चरण वाली प्रक्रिया के जरिये कर सकते हैं। सेल्फ चेक-इन कियोस्क से बोर्डिंग पास और बैगेज टैग प्राप्त करने के बाद यात्रियों को स्वयं द्वारा जांच किए गए सामान को टैग करना होगा। उसके बाद यात्रियों को अपना बोर्डिंग पास स्कैन करना होगा और घोषणा करनी होगी कि उनके सामान में प्रतिबंधित/खतरनाक सामग्री नहीं है और उसे तय बेल्ट पर रखना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर सामान अपने आप तय स्थान पर और उसके बाद विमान में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि विमानन कंपनी के कर्मी सामान की जांच करते है। अगर जांच किए गए सामान का वजन विमानन कंपनी द्वारा तय नियमों का उल्लघंन करता है तो उसे मशीन स्वीकार नहीं करेगी। वहां मौजूद चेक-इन एजेंट मदद के लिए आगे आता है। अतिरिक्त सामान होने पर यात्री को एयरलाइन के बैगेज काउंटर पर जाना होगा। जीएचआईएएल के सीईओ प्रदीप पणिक्कर ने कहा, हम हैदराबाद एयरपोर्ट से गुजरने वाले यात्रियों के लिए नई सेल्फ-बैगेज सुविधा को जोड़कर खुश हैं। यात्रियों को इस सुविधा के बाद और आसानी होगी और उनके यात्रा अनुभव में वृद्धि होगी। प्रौद्योगिकी सेल्फ-बैग ड्रॉप और चेक-इन प्रक्रिया का एकीकरण यात्रा को तेज और सरल बनाता है। जैसा कि हम नए युग की प्रौद्योगिकियों में निवेश करना जारी रखते हैं, हम अपने सभी यात्रियों के लिए एक सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।