फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehar Shinwari: PAK अभिनेत्री ने की PM मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की मांग, दिल्ली पुलिस ने कर दिया ट्रोल

Wed, 10 May 2023 01:01 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अपने इस ट्वीट के एक घंटे पहले भी सहर ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर एक ट्वीट की थी।। उन्होंने कहा- "मैं पीएम मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने जा रही हूं।"
विज्ञापन
Sehar Shinwari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी को अक्सर ही भारतीय क्रिकेट टीम और उनके खिलाड़ियों के खिलाफ ट्वीट करते देखा गया है। हमेशा ही वह अपने ट्वीट के जरिए ट्रोल भी होती हैं। कभी वह भारत को टी20 वर्ल्ड कप में हराने के वादे के साथ लिए जिम्बाब्वे के खिलाड़ी से शादी करने के लिए तैयार हो जाती हैं, तो कभी भारत के जीतने पर अपना ट्वीट डिलीट करने की धमकी देती हैं। वहीं इस बार तो सहर ने सारी हदें ही पार कर दी। सहर ने इस बार किसी भारतीय खिलाड़ी पर नहीं बल्कि भारत के प्रधानमंत्री के खिलाफ ट्वीट किया है। 
विज्ञापन


सहर शिनवारी ने पीएम मोदी के खिलाफ किया ट्वीट

पाकिस्तानी अभिनेत्री सहर शिनवारी पीएम मोदी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराना चाहती है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा- "किसी को दिल्ली पुलिस का ऑनलाइन लिंक पता है? मुझे भारतीय पीएम और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के खिलाफ शिकायत दर्ज करानी है। वे मेरे देश पाकिस्तान में अराजकता और आतंकवाद फैला रहे हैं। भारतीय अदालतें स्वतंत्र होने का दावा करती है, ऐसे में मुझे यकीन है कि भारतीय सर्वोच्च न्यायालय मुझे न्याय दिलाएगा।"

अपने इस ट्वीट के एक घंटे पहले भी सहर ने पीएम मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर एक ट्वीट की थी।। उन्होंने कहा- "मैं पीएम मोदी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करने जा रही हूं, क्योंकि यही पाकिस्तान में आतंकवाद फैलाने का मुख्य स्रोत है।"  
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने दिया करारा जवाब

सहर शिनवारी के इस ट्वीट पर दिल्ली पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सहर के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा- "हमें डर है कि पाकिस्तान में अभी भी हमारा अधिकार क्षेत्र नहीं है। लेकिन हम यह जानना चाहेंगे कि पाकिस्तान में जब इंटरनेट सेवा बंद कर दिया गया है तो आप ट्वीट कैसे कर रही है?" 



यूजर्स ने कर दिया ट्रोल 

सहर शिनवारी का ये ट्वीट देखते ही देखते काफी तेजी से वायरल हो गया। यूजर्स उनके इस ट्वीट पर उन्हीं को ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने उनके इस ट्वीट पर लिखा- "पाकिस्तान को भारत में मिला लेंगे और तुमको चीन भेज देंगे।" वहीं दूसरे यूजर ने कहा- "तुम ऑनलाइन ट्वीट कर रही हो और ऑनलाइन लिंक नहीं ढूंढ पा रही हो। गुगल कर लो।" वहीं अन्य यूजर ने लिखा- "तुम यूपी पुलिस को क्यों नहीं कॉल करती हो? वे ऊब चुके हैं और कुछ नया तलाश रहे हैं। एक बार उत्तर प्रदेश पुलिस को भी सेवा का मौका दो।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें