दिल्ली एनसीआर की हवा में कई दिनों से घुले जहरीले स्मॉग और प्रदूषण पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शायराना अंदाज में तंज कसा है।
राहुल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर भी सवाल उठाया है। राहुल ने अपने ट्वीट के साथ समाचार पत्रों में स्मॉग से लोगों के स्वास्थ्य में आने वाली गिरावट का हवाला दिया है।
राहुल ने स्मॉग से हो रही दिक्कत को बताने के लिए फिल्मी गीत की पंक्ति का सहारा लिया है। उन्होंने लिखा है कि सीने में जलन, आंखों में तूफान सा क्यों है। इस शहर में हर शक्स परेशान सा क्यों है। क्या बताएंगे साहेब सब जानकर अंजान क्यों हैं।
सीने में जलन, आँखों में तूफ़ान सा क्यों है
इस शहर में हर शख़्स परेशान सा क्यों है?
क्या बताएँगे साहेब, सब जानकर अंजान क्यों हैं? https://t.co/XZLqsWD0CO
— Office of RG (@OfficeOfRG) November 13, 2017
इससे पहले भी राहुल ने नोटबंदी और जीएसटी को लेकर शेरो-शायरी के अंदाज में मोदी सरकार पर तंज कसा था।