फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों को चेताया,  ISIS कर सकता है हमला

Wed, 02 Nov 2016 03:35 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
अमेरिका ने मंगलवार को भारत में रहने वाले अपने नागरिकों को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से खतरों के प्रति आगाह किया। उसने कहा कि आईएस के भारत में हमला करने की आशंका को देखते हुए उन्हें बेहद सावधान रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी इस सलाह में कहा गया है कि उन स्थानों पर ज्यादा खतरा है जहां अक्सर पश्चिमी देशों के नागरिक जाते हैं। इसमें कहा गया है कि हाल में भारतीय मीडिया में आई रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएस भारत में हमला करना चाहता है। ऐसे में सभी अमेरिकी नागरिकों को बेहद सावधान रहने की सलाह दी जाती है। उन्हें खुद की सुरक्षा जानकारी बेहतर करने को लेकर उचित कदम उठाना चाहिए। इसके लिए उन्हें नौ सितंबर 2016 को विदेश विभाग की ओर से जारी सलाह पर ध्यान देना चाहिए। 

इससे पहले अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर मौजूद ‘वर्ल्डवाइड कॉशन’ सेक्शन में कहा गया था कि भारत में लगातार आतंकवादी और उग्रवादी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इससे सीधे या परोक्ष तौर अमेरिकी नागरिक प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें