फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tension: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा कड़ी, गुजरात से लेकर जम्मू तक अलर्ट जारी

Sun, 11 May 2025 06:48 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही केंद्र सरकार ने सीमावर्ती राज्यों के वैज्ञानिक संस्थानों और श्रीनगर-लेह के मौसम केंद्रों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला लिया। हालात को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई जा रही है।

विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच गुजरात के गृह मंत्री ने बुलाई बैठक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच शनिवार को गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने गांधीनगर स्थित स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में अहम बैठक की। इस बैठक का मकसद राज्य की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करना था। इससे पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों में स्थित वैज्ञानिक और तकनीकी संस्थानों की सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इसके साथ ही श्रीनगर और लेह स्थित भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के महत्वपूर्ण केंद्रों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन


सीमा से सटे राज्यों में अलर्ट
बता दें कि यह जानकारी विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी बयान में दी गई, जिसमें बताया गया कि आज एक उच्चस्तरीय बैठक में सुरक्षा हालात की समीक्षा की गई। इस बैठक में देश के वैज्ञानिक और तकनीकी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में विशेष तौर पर सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों जैसे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, लद्दाख और भारत के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में स्थित अनुसंधान संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

ये भी पढ़ें:- कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल... पाकिस्तान की फजीहत
विज्ञापन


पाकिस्तान ने दिखाया अपना रंग
संघर्ष विराम के उल्लंघन को लेकर विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के डीजीएमओ के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही कार्रवाई को रोकने का समझौता शनिवार शाम हुआ था। पिछले कुछ घंटों से इस समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और इस सीमा अतिक्रमण से निपट रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India Pakistan Tension Day 4 Bulletin: पाकिस्तान ने चार घंटे में ही तोड़ा सीजफायर, भारत ने हर वार किया नाकाम

संघर्ष विराम की हुई थी घोषणा

गौरतलब है कि इससे पहले भारत पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की पुष्टि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने की थी। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा था कि पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) ने शनिवार दोपहर 3:35 बजे भारतीय डीजीएमओ को फोन किया। उनके बीच यह सहमति बनी कि दोनों पक्ष भारतीय मानक समयानुसार 1700 बजे से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें