फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, भीड़ से फेंकी माला सीधे गले में गिरी

Fri, 06 Apr 2018 03:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य में पार्टी प्रचार के लिए जुटे हुए हैं। प्रचार के दौरान गुरुवार को एक रैली में राहुल की सुरक्षा के साथ बड़ी चूक हुई है। राहुल पर भीड़ में मौजूद एक शख्स ने माला फेंकी, जो उड़ती हुई सीधे उनके गले में जा गिरी। 

विज्ञापन


घटना के बाद वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी सन्न रह गया और राहुल ने ज्यादा ध्यान न देते हुए माले को गले से निकाल दिया। भले ही यह महज एक संयोग था कि माला सीधे गले में जा गिरी, लेकिन इस घटना ने सुरक्षाकर्मियों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

अब अधिकारी जांच कर रहे हैं कि इससे सुरक्षा में बड़ी चूक तो नहीं हुई। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव जोरों पर है और राहुल यहां प्रचार के लिए दौरे पर हैं। बता दें कि कांग्रेस फिर से सत्ता बचाने की कोशिशों में जुटी है और बीजेपी यहां अपने पैर जमाने के लिए हर कदम उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें