पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ और सीमा मामले (एनएबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को असम के चार लोगों को कोडीन फॉस्फेट, एक ओपिओइड एनाल्जेसिक सिरप की 1,240 शीशी के साथ इंफाल जिले के मंत्रीपुखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
मणिपुर में पिछले 48 घंटे में 11 हथियार, आधा दर्जन हथगोलों के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। टेंगनौपाल जिले में छह बंकरों को ध्वस्त किया गया। इस बीच राज्य में गोलीबारी की छिटपुट घटनाओं और प्रदर्शनों के चलते हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। तेंगनौपाल जिले में तलाशी अभियान के दौरान छह बंकर भी नष्ट किए गए।
विज्ञापन
इंफाल पश्चिम और कांगपोकपी के अंतर-जिलों में फेयेंग और कदंगबैंड के अपुनलोक नहर के आसपास के क्षेत्र में ट्वुइकुन गांव में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें दो मैगजीन के साथ तीन पिस्तौल, एक सबमशीन गन (एसएमजी), छह हैंड ग्रेनेड, 10 ट्यूब लॉन्चिंग, 12 बैलिस्टिक राउंड बरामद किए गए। बिष्णुपुर और कांगपोकपी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान में 11 हथियार और 78 गोला-बारूद बरामद किए गए।
पुलिस ने बताया कि नशीले पदार्थ और सीमा मामले (एनएबी) के अधिकारियों ने मंगलवार को असम के चार लोगों को कोडीन फॉस्फेट, एक ओपिओइड एनाल्जेसिक सिरप की 1,240 शीशी के साथ इंफाल जिले के मंत्रीपुखरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। मणिपुर में तीन मार्च को आदिवासी एकजुटता मार्च के आयोजन के बाद शुरू हुई झड़प में अबतक 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं।
विज्ञापन
एसबीआई देगा राहत...
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मणिपुर में अपने ग्राहकों को ऋण पर राहत देने की पेशकश की है। राहत पैकेज में समान मासिक किश्तों (ईएमआई), ब्याज भुगतान और अन्य किश्तों पर 12 महीने तक की छूट शामिल है। यह उन कर्जदारों के लिए उपलब्ध होगा, जिनके खाते 3 मई, 2023 तक गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) में नहीं बदले गए थे। पैकेज को 4 मई, 2023 की मूल्यांकन तिथि के आधार पर लागू होगा।