सुरक्षा बलों ने उल्फा (आई) के 3 कैडरों को पकड़ा
- फोटो : ANI
अरुणाचल प्रदेश में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां कल तिराप जिले में नोगलो के पास सुरक्षा बलों ने उल्फा (आई) के तीन कैडरों को पकड़ा। जवानों ने इनके पास से 3 पिस्तौल, 3 मैगजीन के साथ 3 लाइव राउंड भी बरामद किए। बाद में उन्हें आगे की जांच के लिए लाजु पुलिस स्टेशन, तिरप को सौंप दिया गया।