फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भ्रामक विज्ञापन देने पर लगेगा जुर्माना, कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले

Mon, 24 Jun 2019 01:27 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्रिमंडल (फाइल फोटो) - फोटो : PIB
विज्ञापन

भ्रामक विज्ञापनों और सुरक्षा मामलों को लेकर सरकार सख्त नजर आ रही है। सोमवार को मोदी सरकार की कैबिनेट की बैठक हुई जिसमें आर्थिक मामलों और सुरक्षा मामलों को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक में भ्रामक विज्ञापन पर जुर्माने का प्रावधान किया गया है। 

विज्ञापन


बैठक में उपभोक्ता संरक्षण बिल को भी मंजूरी दी गई है। साथ में किसानों को राहत देने को लेकर भी मंथन किया गया। इसके अलावा इकोनोमिक जोन संशोधन बिल पर भी मंथन हुआ। वहीं, कैबिनेट की बैठक में देश की सुरक्षा को लेकर भी कई अहम फैसले लिए गए हैं। बैठक में एनआईए को और अधिकार देने पर मंथन हुआ।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ बैठक की थी। बैठक में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों और जम्मू-कश्मीर में आरक्षण से जुड़े अध्यादेशों पर चर्चा की गई थी। पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की यह पहली बैठक थी। इसमें कई ऐसे अध्यादेशों को लागू करने पर विचार किया गया था, जो पिछले सरकार में लटके हुए थे। 
विज्ञापन


इस बैठक में मुस्लिम वुमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज (तीन तलाक बिल) अध्यादेश, इंडियन मेडिकल काउंसिल (संशोधन), जम्मू एवं कश्मीर आरक्षण (संशोधन) अध्यादेश, 2019, स्पेशल इकोनॉमिक जोन (संशोधन) आदि अध्यादेशों पर चर्चा हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें