कुल 423 यानी 27% प्रत्याशी जहां करोड़पति हैं तो वहीं यह भी सामने आया कि 647 यानी 41 प्रतिशत की कुल संपत्ति 10 लाख रुपये से कम है। लेकिन जो अमीर हैं, वे इतने अमीर हैं कि 10 लाख से कम संपत्ति वाले प्रत्याशियों की संख्या अधिक होते हुए भी समस्त प्रत्याशियों की कुल औसत संपत्ति 3.9 करोड़ हो जाती है।
कुल संपत्ति प्रत्याशी प्रतिशत
पांच करोड़ 176 11
दो-पांच करोड़ 108 07
50 लाख-दो करोड़ 276 17
10 लाख -50 लाख 383 24
10 लाख-कम 647 41
सबसे ज्यादा अमीर प्रत्याशी कांग्रेस
पार्टियों में सबसे अधिक कांग्रेेस के प्रत्याशी थे, जिनकी औसत संपत्ति 31.83 करोड़ थी, वहीं बसपा के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति सबसे कम 1.94 करोड़ ही थी। यह समस्त प्रत्याशियाें के कुल औसत से भी कम था।
तीनों सबसे अमीर प्रत्याशी कांग्रेस के
कन्याकुमारी से कांग्रेस प्रत्याशी एच वसंथकुमार सबसे अमीर प्रत्याशी हैं, उन पर देनदानियां भी सबसे अधिक थी। उन्होंने 2017-18 में अपनी आय 28.93 करोड़, हासन से भाजपा प्रत्याशी ए मंजू ने 14.24 करोड़ व बसपा से अमरावती प्रत्याशी अरुण मोतीराम की आय 7.03 करोड़ थी। 919 ने वार्षिक आय नहीं बताई। 52 प्रत्याशी जिनकी वार्षिक आय एक करोड़ से अधिक थी, उन्हाेंने अपनी आयकर डीटेल नहीं बताई। इनमें प. बंगाल के रायगंज से निर्दलीय प्रत्याशी बिनोय दास, बेंगलुरु सेंट्रल से निर्दलीय प्रत्याशी सीबीके रामा, बेंगलुरु दक्षिण से केसीवीपी पार्टी के वतल नागराज शामिल थे, जिनकी कुल संपत्ति क्रमश: 18.87 करोड़, 15.23 करोड़ और 6.55 करोड़ थी।
पार्टी करोड़पति औसत संपत्ति
कांग्रेस 46 31.83 करोड़
भाजपा 23 21.59 करोड़
डीएमके 23 5.91 करोड़
एआईएडीएमके 21 14.27 करोड़
बसपा 21 1.94
भाजपा की मथुरा से प्रत्याशी हेमा मालिनी सबसे अमीर प्रत्याशियों की सूची में चौथे स्थान पर रहीं। उनकी कुल संपत्ति 250.82 करोड़ रुपये सामने आई।
पार्टी प्रत्याशी सीट संपत्ति देनदारी
कांग्रेस एच वसंथकुमार कन्याकुमारी 417.49 154.75
कांग्रेस उदय सिंह पूर्णिया 341.86 71.57
कांग्रेस डीके सुरेश बंगलूरू ग्रामीण 338.89 51.93
भाजपा हेमा मालिनी मथुरा 250.80 13.12
राशि करोड़ रुपये में
कांग्रेस के जॉर्ज टिर्की पर सबसे अधिक 41 केस
ओडिशा में सुंदरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी जॉर्ज टिर्की पर सर्वाधिक 41 केस हैं। इनमें 9 हत्या के प्रयास, छह हमला करने, चार सरकारी अधिकारियों पर हमले, एक डकैती, शामिल हैं। बुलंदशहर से बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा पर 28 केस हैं। इनमें 64 धाराएं गंभीर अपराधों की हैं। उन पर हत्या के प्रयास के 13 मामले और डकैती के सात मामले हैं।
सबसे ज्यादा दागी तमिलनाडु में
सबसे अधिक 101 दागी प्रत्याशी तमिलनाडु में सामने आए हैं। हालांकि इसकी वजह यहां सबसे अधिक प्रत्याशी होना भी रहीं। प्रतिशत में यह संख्या 13 प्रतिशत थी। प्रतिशत के मामले में बिहार व प. बंगाल सबसे आगे रहे जहां यह आंकड़ा 31-31 प्रतिशत रहा।
केवल आठ प्रतिशत महिलाएं
120 यानी केवल आठ प्रतिशत महिला प्रत्याशी दूसरे चरण में मैदान में हैं। सभी प्रत्याशियों में 525 की उम्र 25 से 40 साल, 805 की 41 से 60 साल और 246 की 61 से 80 साल है। 7 प्रत्याशी 80 वर्ष से अधिक उम्र के थे।
छह प्रत्याशियों ने उम्र नहीं बताई तो एक प्रत्याशी ने खुद को 24 साल का बताया।
संपत्ति केवल नौ रुपये
सोलापुर से हिंदुस्तान जनता पार्टी के शिव वेंकटेश्वर ने बताया कि उनकी संपत्ति केवल नौ रुपये है। वे सबसे गरीब प्रत्याशी हैं। मईलादुथुरई के दो निर्दलीय प्रत्याशी राजेश पी व राजा एन की संपत्ति 100 रुपये है। 17 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने संपत्ति शून्य बताई।