फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी शादी करना दूल्हे को पड़ा महंगा, ससुरालियों ने पहले जमकर पीटा फिर बाल काटे

Fri, 06 Jul 2018 05:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली छिपाकर दूसरी शादी करना एक युवक को महंगा पड़ गया। शादी के एक सप्ताह बाद पत्नी को विदा कराने आए युवक और उसके साथी की ससुरालियों ने जमकर धुनाई कर दी। साथ ही उनके बाल भी काट दिए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 13 लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। यह मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मण नगला का है। ग्रामवासी अनेक पाल ने 27 जून को अपनी बेटी अंकिता की शादी कासगंज में सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम नागर निवासी सचिन पुत्र लज्जाराम के साथ की थी।

विज्ञापन


बेटी को विदा करने के बाद अनेकपाल को पता चला कि सचिन पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी प्रेमलता पुत्री पान सिंह सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम पलिया की रहने वाली है। यह पता चलते ही अनेक पाल भी कासगंज पहुंच गए और उसी दिन बेटी को घर ले आए। अनेकपाल ने इस संबंध में सुनगढ़ी थाने में एक तहरीर दी थी। दूसरी शादी की खबर सुनकर सचिन की पहली पत्नी प्रेमलता भी सुनगढ़ी थाने पहुंच गई। काफी समय तक थाने में हंगामा हुआ।

उसके बाद अनेक पाल और सचिन की पत्नी अपने-अपने घर लौट आए। बुधवार शाम सचिन अंकिता को विदा कराने के लिए लक्ष्मण नगला पहुंचा। उसके साथ रफीक नगला का जसलेंद्र पुत्र रामखिलाड़ी भी था। रात करीब आठ बजे दोनों को ससुरालियों ने घेर लिया और उनकी जमकर धुनाई लगा दी। आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने दूल्हे के बाल भी काट लिए। इस दौरान किसी ने यूपी 100 को सूचना दे दी।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और वह अनेकपाल, शैलेश, बाबूराम, रामवीर, प्रमोद, सुधीर, अजब सिंह समेत 13 लोगों को पकड़कर थाने ले गई। इस संबंध में थाना पुलिस ने सचिन की ओर से 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उसके बाद पकड़े लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया। इधर, ससुरालियों ने पुत्री को ससुराल नहीं भेजा है। 

दोनों पक्षों के बीच सुनगढ़ी थाने में फैसला हुआ था। लड़की वाले अपना सारा सामान भी भर लाए थे। लड़का बता रहा था कि उसके कुछ रुपये लड़की पक्ष पर निकल रहे थे। वही रुपये लेने आया था। परंतु इन लोगों ने उसे पीट दिया और सूचना दी कि डकैत पकड़ लिया है। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बाकी जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

सत्यप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर कादरचौक

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें