फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के धारावी में दूसरे मामले की पुष्टि, बीएमसी कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

Thu, 02 Apr 2020 01:55 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना का प्रकोप और दिहाड़ी मजदूर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मुंबई में एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में कोरोना वायरस का दूसरा मामला सामने आया है। धारावी में कोविड-19 से संक्रमित दूसरे मामले की पुष्टि हुई है। बीएमसी के 52 वर्षीय एक सफाई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह वर्ली क्षेत्र में रहता है, लेकिन सफाई के लिए धारावी में तैनात था। इसकी जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के अधिकारी ने दी।

विज्ञापन

 

बुधवार को धारावी में कोरोना से पीड़ित 46 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी। वह झुग्गी बस्ती पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) योजना के तहत बनी बिल्डिंग में रहता था। सरकारी सायन अस्पताल में उसकी मौत के बाद बिल्डिंग के करीब 300 निवासियों और 30 दुकानों को क्वारंटीन कर दिया गया है। धारावी मुंबई में 15 लाख लोगों की घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जहां पर लाखों दिहाड़ी मजदूर और छोटे कारोबारी रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें