फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ : वायुसेना ने दिखाया जौहर, एयर चीफ मार्शल ने मिराज में भरी उड़ान

Sat, 27 Feb 2021 09:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बालाकोट एयर स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर उड़ान भरते भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान। - फोटो : ANI
भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर की गई ‘एयर स्ट्राइक’ की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर वैसा ही अभ्यास किया। इसके तहत लंबी दूरी तय कर एक टारगेट को भेदा गया। खास बात यह रही कि इस अभ्यास में वायुसेना की उसी स्क्वाड्रन को शामिल किया गया, जिसने असल में बालाकोट एयर स्ट्राइक में हिस्सा लेकर आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट किया था। 

सूत्रों ने बताया कि यह अभ्यास हाल ही में किया गया। इसका वीडियो शनिवार को सामने आया। इस वीडियो में लड़ाकू विमानों को एक टारगेट पर निशाना लगाते हुए देखा जा सकता है। लक्ष्य को निशाना बनते जोरदार धमाका होता है और काफी ऊंचाई तक धुएं का गुबार उड़ता रहा। पाकिस्तान के बालाकोट में जब हवाई हमला किया गया था, तब भी वहां मौजूदा आतंकी अड्डों का नामो-निशान मिट गया था।
 
बता दें, बालाकोट एयर स्ट्राइक को 26 फरवरी को दो साल पूरे हो गए हैं।  बालाकोट में आतंकी शिविरों को जमकर निशाना बनाया था। इस एयर स्ट्राइक में 250 से ज्यादा आतंकवादी ढेर हो गए थे। एयर स्ट्राइक में मिराज-2000 विमानों ने हिस्सा लिया था। 
विज्ञापन

वायुसेना प्रमुख ने उन्हीं पायलटों के साथ मिराज 2000 में भरी उड़ान

2 of 4
वायुसेना प्रमुख ने मिराज 2000 में भरी उड़ान - फोटो : ANI
वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने भी इस मौके पर बालाकोट हवाई हमले में शामिल रहे पायलटों के साथ लड़ाकू विमानों में उड़ान भरी। एयर चीफ मार्शल भदौरिया ने लड़ाकू विमान मिराज-2000 के उन्नत विमान में उड़ान भरी। 
 
विज्ञापन

पुलवामा हमले का लिया था बदला

3 of 4
पुलवामा आतंकी हमला - फोटो : PTI
बता दें, भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी 2019 को नियंत्रण रेखा के पार जाकर बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को किए गए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके जवाब में यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन

गृहमंत्री शाह ने जांबाजों को किया सलाम

4 of 4
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : twitter.com/AmitShah
गृह मंत्री अमित शाह ने बालाकोट एयर स्ट्राइक की वर्षगांठ पर शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के जांबाजों की वीरता को सलाम किया। शाह ने ट्वीट कर कहा, वर्ष 2019 में इसी दिन वायु सेना ने पुलवामा आतंकी हमले का जवाब देकर आतंकवाद के विरुद्ध नए भारत की नीति को स्पष्ट कर दिया था। मैं पुलवामा के वीर शहीदों का स्मरण व वायु सेना की वीरता को सलाम करता हूं। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश व हमारे जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें