फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में बढ़ा भारत का कद, परमाणु अप्रसार के प्रति प्रतिबद्धता पर लगी मुहर: पीएम

Sun, 21 Jan 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  
विज्ञापन
pm modi
विज्ञापन
परमाणु समूहों में शामिल किया जाना भारत के अप्रसार के प्रति प्रतिबद्धता का सबूत है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर परमाणु अप्रसार के प्रति भारत की गंभीरता को दोहराया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतिष्ठित परमाणु समूहों में भारत को शामिल किए जाने से देश में अप्रसार को सख्ती से लागू किए जाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई है। पीएम ने यह बात भारत के आस्ट्रेलिया समूह (एजी) का सदस्य बनने की मौके पर कही है। 
विज्ञापन


पीएम ने कहा, इससे परमाणु अप्रसार के क्षेत्र में भारत का कद बढ़ा है। साथ ही इससे अहम औद्योगिक मामलों में बढ़त मिलेगी। मोदी ने ट्वीट में ऑस्ट्रेलिया और और निर्यात नियंत्रण से जुड़े ऑस्ट्रेलिया समूह के सदस्य देशों को भारत का समर्थन करने के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा है कि पिछले दो साल में एमटीसीआर समझौता और ऑस्ट्रेलिया समूह में भारत की सदस्यता से एक बार फिर परमाणु अप्रसार को लेकर देश की साख वैश्विक शांति और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें