फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scotland Referendum: स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री बोलीं, यूके से अलग होने के लिए 19 अक्टूबर 2023 को कराया जाए जनमत संग्रह

Tue, 28 Jun 2022 08:22 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

स्कॉटलैंड के मतदाताओं ने 2014 के जनमत संग्रह में स्वतंत्रता के विचार को खारिज कर दिया था, जिसमें 55 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा था कि वे ब्रिटेन का हिस्सा बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
स्कॉटिश नेशनलिस्ट पार्टी की नेता निकोला स्टर्जन - फोटो : pti
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्कॉटलैंड में जल्द नया स्वतंत्रता जनमत संग्रह कराया जा सकता है। स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री ने कहा है कि वह चाहती हैं कि 19 अक्टूबर, 2023 को नया स्कॉटिश स्वतंत्रता जनमत संग्रह कराया जाए। एपी के हवाले से यह रिपोर्ट आई है।   
विज्ञापन


स्कॉटलैंड की प्रथम मंत्री निकोला स्टर्जन ने सांसदों से कहा है कि उनकी योजना 19 अक्टूबर, 2023 को स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता पर एक नया जनमत संग्रह कराने की है। स्टर्जन ने मंगलवार को कहा कि पूछा जाने वाला प्रश्न वही होगा जो स्कॉटलैंड के 2014 के स्वतंत्रता जनमत संग्रह में था, क्या स्कॉटलैंड को एक स्वतंत्र देश होना चाहिए?

स्कॉटलैंड के मतदाताओं ने 2014 के जनमत संग्रह में स्वतंत्रता के विचार को खारिज कर दिया था, जिसमें 55 प्रतिशत मतदाताओं ने कहा था कि वे ब्रिटेन का हिस्सा बने रहना चाहते हैं।
विज्ञापन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की सरकार ने स्कॉटलैंड की स्वतंत्रता के लिए एक नए जनमत संग्रह का विरोध किया है और कहा है कि इस मुद्दे को 2014 के जनमत संग्रह में सुलझा लिया गया था।
विज्ञापन






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें