फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी वैज्ञानिकों का अनुमान, सितंबर में भारत में बारिश और बाढ़ के ज्यादा आसार

Mon, 24 Aug 2020 07:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोलकाता में बारिश - फोटो : PTI
विज्ञापन

बारिश और बाढ़ के कहर ने चारों तरफ कोहराम मचा रखा है। इसी बीच अमेरिकी मौसम विभाग के अनुसार सितंबर महीने में बीते महीनों से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। विभाग का कहना है कि अधिक बारिश के कारण बाढ़ भी अधिक आएगी। 

विज्ञापन


अमेरिकी मौसम विभाग का कहना है कि प्रशांत महासागर में सितंबर-अक्तूबर महीने में ला-नीना का असर देखने को मिल सकता है। ला-नीना के प्रभाव से इस साल भारत में मानसून लौटने में देरी हो सकती है। साथ ही बारिश भी इस महीने में अधिक होगी। 

ला-नीना से दक्षिण के राज्यों में भी ठंड का असर
ला-नीना और एल-नीनो दोनों ही हमारे वातावरण को प्रभावित करते है। एल-नीनो के प्रभाव से जहां अनियमित मानसून और सूखा होता है, वहीं ला-नीना से ज्यादा बारिश और बाढ़। वैज्ञानिकों के अनुमान के अनुसार इस बार सितंबर में ला-नीना का असर दिखेगा ,जिससे बारिश और बाढ़ की संभावना अधिक होगी। ज्यादा बारिश और बाढ़ के कारण ठंड जल्दी आएगी। ठंड का असर इस बार दक्षिण के राज्यों में भी देखा जा सकेगा। 
विज्ञापन


ला-नीना और एल-नीनो में क्या है अंतर
एल-नीनो और ला-नीना ये दोनों ही स्थितियां हवा के विषम बर्ताव के कारण सतह के तापमान बदलने से पैदा होते हैं। एल-नीनो में हवा कमजोर पड़ जाती हैं और गर्माहट पैदा होती हैं। जबकि ला-नीना में हवा बहुत मजबूत होती है और ठंडक पैदा करती हैं। एल-नीनो के दौरान मध्य व भूमध्य प्रशांत महासागर गर्म हो जाता है , जिससे पूरे भूमंडल की हवा का पैटर्न बदल जाता है। इसीलिए अनियमित मानसून और सूखा देखने  को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें