केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने शुक्रवार को अदालत से कहा कि अभी वैज्ञानिक नंबी नारायणन मामले के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। 1994 के कथित जासूसी मामले में इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन और मालदीव की दो महिलाओं को फंसाने के मामले में केरल पुलिस के पूर्व प्रमुख और गुप्तचर ब्यूरो के नामजद अधिकारियों को गिरफ्तार किया जाएगा या नहीं।
सीबीआई ने वैज्ञानिक नंबी नारायणन मामले में कोर्ट से कहा
केंद्रीय जांच एजेंसी की ओर से पेश हुए वकील ने अदालत से कहा कि वह इस मुद्दे पर निर्देश लेंगे। सीबीआई ने यह बात केरल के पूर्व पुलिस महानिदेशक सिबी मैथ्यूज की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पी. कृष्णकुमार के समक्ष कही।
बता दें, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व वैज्ञानिक नारायणन और मालदीव की दो महिलाओं को जासूसी के मामले में अवैध रूप से हिरासत में रखने को लेकर सीबीआई ने मैथ्यूज और 17 अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।