फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने कहा- तेजी से टीकाकरण नहीं किया गया, तो तीसरी लहर की आशंका

Thu, 20 May 2021 03:59 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • भारत में तीसरी लहर आने की आशंका
  • कोरोना संक्रमण संबंधी अनुमान जताने के लिए गणित का इस्तेमाल करने वाले सूत्र मॉडल से जुड़े वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने किया अलर्ट
विज्ञापन
वैज्ञानिक एम विद्यासागर (फाइल फोटो) - फोटो : wikipedia.org
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 संक्रमण संबंधी अनुमान जताने के लिए गणित का इस्तेमाल करने वाले सूत्र मॉडल से जुड़े वैज्ञानिक एम विद्यासागर ने कहा कि यदि देश में टीकाकरण अभियान तेज नहीं किया गया और कोविड-19 से निपटने के लिए आवश्यक नियमों का पालन नहीं किया गया, तो आगामी छह से आठ महीने में कोविड की तीसरी लहर आने की आशंका है।

विज्ञापन


विद्यासागर ने इसके साथ ही कहा कि सूत्र मॉडल में किसी तीसरी लहर की संभावना नहीं जताई गई हैं और इस पर काम किया जा रहा है।

आईआईटी हैदराबाद के प्रोफेसर विद्यासागर ने कहा, ‘यदि एंटीबॉडी समाप्त हो जाती है, तो प्रतिरोधी क्षमता कम होने की आशंका है। ऐसे में टीकाकरण बढ़ाया जाना चाहिए और कोविड-19 को फैलने से रोकने में मददगार नियमों का पालन किया जाना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो छह से आठ महीने में तीसरी लहर आने की आशंका है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें