फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक जी सतीश रेड्डी बने डीआरडीओ के चेयरमैन, दो वर्ष तक संभालेंगे जिम्मेगारी

Sat, 25 Aug 2018 06:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

जाने माने वैज्ञानिक जी सतीश रेड्डी को शनिवार को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। रेड्डी रक्षा मंत्रालय में वैज्ञानिक सलाहकार हैं। कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, रेड्डी की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा वह डीआरडीओ के सचिव भी होंगे। इस वर्ष मई में एस क्रिस्टोफर का कार्यकाल पूरा होने के बाद से डीआरडीओ चेयरमैन का पद तीन महीने से खाली था। अब तक रक्षा सचिव संजय मित्रा को इस पद का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।

पिछले साल मई में क्रिस्टोफर का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाया गया था, जो इस वर्ष 28 मई को खत्म हुआ था। उन्हें 2015 में दो वर्ष के लिए डीआरडीओ चेयरमैन बनाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें