फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलने लगे स्कूल: बिहार के बाद हरियाणा व गुजरात ने लिया फैसला, ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी रहेगा

Fri, 09 Jul 2021 10:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना मामलों में गिरावट के बाद राज्यों ने स्कूल-कॉलेज खोलना शुरू कर दिए हैं। पहले बिहार ने फैसला किया तो अब गुजरात व हरियाणा ने।
 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद राज्यों ने स्कूल-कॉलेज खोलना शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तीसरी लहर का अंदेशा कायम है। बिहार में स्कूल खोलने की तैयारी के बाद शुक्रवार को शुक्रवार को हरियाणा व गुजरात में स्कूल खोलने की खबर मिली। हरियाणा सरकार ने कक्षा 9 से 12वीं तक के स्कूल खोलने की बात कही है। 16 जुलाई से विद्यार्थियों को स्कूल बुलाया जा सकता है। इस दौरान सुरक्षित शारीरिक दूरी का पालन अनिवार्य रहेगा। यदि हालात ठीक रहे तो इसके बाद अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी स्कूल आने को कहा जा सकता है। 

विज्ञापन


हरियाणा में 86 दिन बाद बच्चों के लिए सरकारी और निजी स्कूल खुलने जा रहे हैं। राज्य सरकार ने छठी से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को इसी महीने से स्कूल बुलाने का निर्णय लिया है। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के बच्चे 16 जुलाई व छठी से 8वीं के विद्यार्थी 23 जुलाई से स्कूल आएंगे। पहली से पांचवीं कक्षा के बच्चों को स्कूल बुलाने का निर्णय बाद में लिया जाएगा।

हरियाणा में कोरोना के मामलों में बड़ी गिरावट के मद्देनजर शुक्रवार को राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को स्कूल बुलाने का पत्र जारी कर दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुवार को ही स्कूल, कॉलेज खोलने की कार्ययोजना बनाने का निर्देश दिया था। 
विज्ञापन


उधर, गुजरात में भी ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कॉलेजों के साथ 12 वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोलने की तैयारी है। ये 15 जुलाई से खुलेंगे। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा कि एक बार में सिर्फ 50 फीसदी छात्रों को ही कैंपस में आने की इजाजत होगी। इस दौरान छात्रों को सहूलियत रहेगी कि वे स्वेच्छा से स्कूल आकर पढ़ाई कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों की हाजिरी अनिवार्य नहीं होगी। वे चाहें तो ऑनलाइन माध्यम से घर पर रहकर भी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें