फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहल: अब आरएफआईडी से ट्रैक होंगी स्कूल बसें, परिजनों को मिलेगी पल-पल की रिपोर्ट; तैयारी में भारतीय मानक ब्यूरो

Wed, 05 Nov 2025 07:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में स्कूल बसों में आरएफआईडी टैग, जीपीएस और कैमरे लगाकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। बीआईएस आईओटी आधारित मॉडल तैयार कर रहा है, जिससे माता-पिता और स्कूल प्रशासन बस की रियल-टाइम लोकेशन देख सकेंगे। यह पहल 24.8 करोड़ छात्रों की सुरक्षा के लिए की जा रही है।

विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Google Gemini
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब जल्द ही देशभर में आरएफआईडी से स्कूल बसों को ट्रैक किया जाएगा। इससे माता-पिता को बच्चों स्कूल पहुंचने व घर वापसी तक पल-पल की जानकारी मिलेगी। भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) एक इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) आधारित मॉडल तैयार कर रहा है। इससे माता-पिता और स्कूल प्रशासन बच्चों की बस को हर पल ट्रैक कर सकेंगे।

विज्ञापन


परियोजना उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की देखरेख में चल रही है। देश के 1.47 लाख स्कूलों में पढ़ने वाले 24.8 करोड़ छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह पहल की जा रही है। स्कूल बसों में आरएफआईडी टैग, जीपीएस, जीएसएम मॉड्यूल और कैमरे लगाए जाएंगे। इससे बच्चों की आवाजाही का पूरा रिकॉर्ड रहेगा।

दरअसल, अमेरिका, चीन और सिंगापुर की तर्ज पर भारत भी अब स्कूल बसों के लिए आरएफआईडी आधारित ट्रैकिंग प्रणाली विकसित करने की तैयारी कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता और साइबर कानून विशेषज्ञ पवन दुग्गल ने हालांकि चिंता जताई है कि यह प्रणाली बच्चों के लोकेशन डाटा से जुड़ी होगी जिसका गलत हाथों में जाने पर दुरुपयोग हो सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी सेवा प्रदाताओं को डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023 और आईटी नियम 2021 के तहत आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने होंगे। विशेषज्ञों का मानना है कि इसमें डाटा सुरक्षा के मजबूत प्रावधान का होना बहुत जरूर है, इसके बिना यह योजना जोखिमपूर्ण साबित हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें