फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ठाणे में स्कूल बस चालक गिरफ्तार, छात्र के परिवार से फिरौती मांगने और अपहरण की धमकी देने का आरोप

Mon, 27 Oct 2025 02:45 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे।

सार

Maharashtra: ठाणे में पुलिस ने एक स्कूल बस चालक को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी बस में सफर करने वाले 15 वर्षीय छात्र के अपहरण की धमकी देकर उसके माता-पिता से चार लाख रुपये की मांग की थी। चालक काशीमिरा इलाके में मोबाइल और सिम कार्ड की दुकान भी चलाता था और उसने अपने एक ग्राहक की सिम का इस्तेमाल धमकी भरे संदेश भेजने के लिए किया।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने एक बस चालक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि चालक ने अपनी बस में सफर करने वाले छात्र का अपहरण करने की धमकी दी और उसके माता-पिता से चार लाख रुपये की मांग की। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जोन-1) राहुल चव्हाण ने बताया कि आरोपी बस चालक महाराष्ट्र के ठाणे जिले के काशीमिरा इलाके में मोबाइल फोन और सिम कार्ड की दुकान भी चलाता है। उसने जल्दी पैसे कमाने की लालच में यह फिरौती की साजिश रची। शनिवार को छात्र (15 वर्षीय) की मां को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से संदेश मिला। इसमें धमकी दी गई थी कि अगर चार लाख रुपये नहीं दिए गए तो उनके बेटे का अपहरण किया जाएगा। इसके बाद मां ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया। छात्र भी काशीमिरा का निवासी है। 

ये भी पढ़ें: 'मैंने कभी जरांगे के खिलाफ कुछ नहीं कहा, मराठा-ओबीसी एकता की जरूरत', मंत्री पंकजा मुंडे का बयान
विज्ञापन


'ग्राहक का सिम कार्ड बदलकर दी धमकी'
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि यह धमकी वाला संदेश एक स्थानीय मोबाइल फोन दुकान से जुड़े नंबर से भेजा गया था। अधिकारी ने बताया कि बस चालक की खुद की मोबाइल और सिम कार्ड की दुकान थी। उसने अपने एक कम पढ़े-लिखे ग्राहक की सिम कार्ड को बदलकर उसकी जगह एक निष्क्रिय सिम लगा दी और उस सक्रिय सिम से छात्र के परिवार को व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे। चालक ने अपने पास मौजूद लड़के की एक तस्वीर का इस्तेमाल कर उसकी मां को फिरौती के संदेश भेजे।

आरोपी ने अपराध कबूला: पुलिस
पुलिस ने बस चालक हरिराम सोमा (37 वर्षीय) से पूछताछ की, जिसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी भी काशीमिरा का ही रहने वाला है और उसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारी चव्हाण ने कहा, पुलिस ने यह सुनिश्चित किया कि बच्चे को कोई नुकसान न पहुंचे। शिकायत मिलने के कुछ ही घंटों में हमारी तकनीकी टीम ने डिजिटल सबूतों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'अनुसंधान और विकास के बिना आगे नहीं बढ़ सकता कोई भी देश...', रक्षा विनिर्माताओं से बोले राजनाथ सिंह

बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक धमकी और फिरौती के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपनी बस में सफर करने वाले चार अन्य छात्रों के माता-पिता को भी निशाना बनाया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें