फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरियार नॉलेज वर्ल्ड की खरीद में घोटाला?: सीएम विजय ने उठाए सवाल, कहा- डीएमके को भ्रष्टाचार करने की आदत

सार

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने पिछली डीएमके सरकार पर कोयंबटूर के पेरियार नॉलेज वर्ल्ड में किताबों की खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने प्रोफेसर पेरुमल मुरुगन की तारीफ करते हुए कहा कि डीएमके को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
सीएम विजय - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कोयंबटूर में 'पेरियार नॉलेज वर्ल्ड' के लिए किताबें खरीदने में पिछली डीएमके सरकार के दौरान भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर पेरुमल मुरुगन ने इसका पर्दाफाश किया है और उनकी तारीफ की जानी चाहिए।
विज्ञापन


डीएमके पर क्या आरोप लगाया?
डीएमके को भ्रष्टाचार की जड़ बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी हमेशा भ्रष्टाचार में डूबी रहती है। डीएमके के शीर्ष नेताओं का दावा है कि उन्होंने बहुत जांच-पड़ताल के बाद 'पेरियार नॉलेज वर्ल्ड' का निर्माण किया था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि अब लोग इसकी खरीद प्रक्रिया में हुए बड़े भ्रष्टाचार का मजाक उड़ा रहे हैं।

सत्ताधारी टीवीके के संस्थापक ने एक बयान में आरोप लगाया, ' डीएमके ने एक अलग ही तरीके से भ्रष्टाचार किया है, और कोयंबटूर के 'पेरियार नॉलेज वर्ल्ड' से भ्रष्टाचार की दुनिया में बदल दिया है।"
विज्ञापन


डीएमके को भ्रष्टाचार करने की आदत हो गई
उन्होंने आरोप लगाया कि डीएमके, जिसे लगातार भ्रष्टाचार करने की आदत हो गई है, उसे तमिलनाडु की आने वाली पीढ़ियां भी कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने दावा किया कि पिछली डीएमके सरकार के दौरान टेंडर समेत कई मामलों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया, 'डीएमके एक ऐसी पार्टी है जिसने अपने लिए भ्रष्टाचार की एक बहुत बड़ी दुनिया खड़ी कर ली है, और अब एक-एक करके इसका पर्दाफाश हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें