मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के नेता मनोज तिवारी और विजेंद्र गुप्ता को सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम राहत मिल गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की ओर से दर्ज मानहानि केस की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। बता दें कि इन दोनों नेताओं ने दिल्ली में स्कूल की इमारतों के निर्माण में सिसोदिया पर घपले का आरोप लगाया था।