फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC: क्या धर्म परिवर्तन करने वालों को मिलेगा एससी का दर्जा? आयोग का कार्यकाल बढ़ा, अगले साल देनी होगी रिपोर्ट

Sun, 03 Nov 2024 10:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जांच में सामाजिक न्याय, अधिकारों और पारंपरिक रूप से अनुसूचित जाति वर्गीकरण में शामिल नहीं किए गए धर्मों (ईसाई धर्म और इस्लाम) से धर्मांतरित लोगों को आरक्षित दर्जा दिए जाने के संभावित विस्तार से जुड़ी बातों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
सामाजिक न्याय और आधिकारिकता मंत्रालय - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामाजिक न्याय और आधिकारिकता मंत्रालय ने यह जांच के लिए स्थापित आयोग का कार्यकाल एक साल बढ़ा दिया है। दरअसल, इस आयोग का निर्माण सिख और बौद्ध धर्म के अलावा अन्य धर्मों में परिवर्तित होने वाले व्यक्तियों को अनुसूचित जाति (एससी) का दर्जा दिया जा सकता है या नहीं, इसकी जांच के लिए किया गया था। आयोग 10 अक्तूबर को अपना काम समाप्त करने और रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के लिए अतिरिक्त समय की मांग की थी। जांच आयोग का गठन छह अक्तूबर 2022 में किया गया था।
विज्ञापन


जांच में सामाजिक न्याय, अधिकारों और पारंपरिक रूप से अनुसूचित जाति वर्गीकरण में शामिल नहीं किए गए धर्मों (ईसाई धर्म और इस्लाम) से धर्मांतरित लोगों को आरक्षित दर्जा दिए जाने के संभावित विस्तार से जुड़ी बातों को भी शामिल किया गया है।भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश केजी बालाकृष्णन की अध्यक्षता में आयोग धार्मिक रूपांतरण को समझने के लिए समाजशास्त्रियों और इतिहासकारों के साथ जुड़ रहा है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, आयोग को अब 10 अक्टूबर, 2025 तक अपनी रिपोर्ट जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें