नेशनल एलीजिबिल्टी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) के रद्द किए जाने के मामले पर बड़ा मोड़ सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को ठुकरा दिया है, जिसमें इसके रद्द किए जाने पर जल्दी सुनवाई की मांग की गई थी।
एनजीओ संकल्प चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से डाली गई याचिका में 7 मई को होने वाले एग्जाम के रद्द किए जाने पर जल्द सुनवाई की मांग की गई थी।कोर्ट ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट मामले की सुनवाई कर रहा है और NEET रिजल्ट्स के पब्लिकेशन पर भी रोक लगाई जा चुकी है।
याचिकाकर्ता के मुताबिक 7 मई को होने वाले एग्जाम का पेपर पहले ही लीक हो गया है, इसलिए इसपर रोक लगाई जानी जरूरी है। याचिकाकर्ता की मांग है कि एग्जाम के होने से पहले इसकी सुनवाई होनी चाहिए, लेकिन मद्रास हाईकोर्ट ने कथित तौर पर इस दलील को नहीं स्वीकारा है। इसी के बाद सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।