फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका

Thu, 31 Jan 2019 11:26 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पूर्व विशेष निदेशक राकेश अस्थाना की नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो के प्रमुख पद पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन





याचिका में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद उनकी नियुक्ति पर सवाल उठाए गए हैं। दिल्ली हाईकोर्ट ने 11 जनवरी को राकेश अस्थाना के खिलाफ एफआईआर को रद्द करने से इंकार कर दिया था। अस्थाना पर भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धाराओं के तहत आपराधिक कदाचार, भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप हैं। हैदराबाद के कारोबारी सतीश बाबू सना ने एक मामले में राहत पाने के लिए कथित रूप से रिश्वत दी थी। सना ने अस्थाना पर भ्रष्टाचार, रंगदारी और गंभीर कदाचार के आरोप लगाये थे। सना की शिकायत पर ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें