फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC ने कहा- मिल बैठकर सुलझाओ राम मंदिर विवाद, जानें 11 बड़ी बातें

Tue, 21 Mar 2017 10:36 PM IST
amarujala.com- Written by: अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
ram mandir
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अयोध्या विवादित ढांचा मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि बातचीत से ये विवाद सुलझे तो अच्छा है। कोर्ट ने कहा कि इसके लिए जज भी आगे आने को तैयार हैं। कोर्ट ने कहा कि जरूरत पड़ी तो जज भी मध्यस्थता करने को तैयार हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी।
विज्ञापन


जानें, अयोध्या मामले पर लड़ते-लड़ते कैसे 'अमनदूत' बन गए हाशिम अंसारी

1. अगर दोनों पक्ष बातचीत के जरिए इस मामले को नहीं सुलझा पाएंगे तो कोर्ट इस मामले की सुनवाई करेगा।
2. कोर्ट ने कहा कि ये मामला धर्म और आस्था से जुड़ा है। इसलिए बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझा जाए।
3. कोर्ट में केस लड़ रहे बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी से कोर्ट ने कहा है कि वे कोर्ट के बाहर इस मुद्दे को बातचीत से हल करने की कोशिश करें।

हाशिम बोले- 'रामलला को जेल में नहीं देखना चाहते हैं' 4. बता दें कि स्वामी ने कोर्ट से मांग की थी कि संवेदनशील मामला होने के नाते इस मुद्दे पर जल्द से जल्द सुनवाई हो।
5. कोर्ट ने स्वामी से कहा कि इस मुद्दे को 31 मार्च या उससे पहले उसके सामने रखे। 
6. वहीं, स्वामी ने कहा कि राम का जन्म जहां हुआ था, वह जगह नहीं बदली जा सकती। 

अयोध्या मथुरा और काशी हिंदुओं को सौंपे मुस्लिम, बोले अशोक सिंघल

7. स्वामी ने कहा कि नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है।
8. बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के संयोजक जफरयाब जिलानी ने कहा कि वार्ता पहले ही विफल हो चुकी हैं, अदालत के बाहर समझौता संभव नहीं है।
9. सीताराम येचुरी ने कहा कि जब यह मामला बातचीत से नहीं सुलझ पाया था तभी यह कोर्ट में गया था।   हाशिम अंसारी बोले, 'हमें अयोध्या में बाबरी मस्जिद ही चाहिए' Ayodhya Matter: SC suggested & asked Swamy to sort out issue through negotiations which would be agreed upon by all petitioners&respondents — ANI (@ANI_news) March 21, 2017
विज्ञापन

Ayodhya matter: SC asks Subramanian Swamy to mention matter on or before 31 Mar; Swamy sought urgent hearing saying it is a sensitive matter pic.twitter.com/3QlyenRlk0 — ANI (@ANI_news) March 21, 2017 10. केंद्रीय कानून राज्यमंत्री पीपी चौधरी ने सुप्रीम कोर्ट के बयान को सही ठहराते हुए कहा कि इस विषय पर हम कल से ही मध्यस्था शुरू करने के लिए तैयार है। 
11. आरएसएस नेता दत्तात्रेय होसबाले का कहना है कि सभी भारतीयों की भागीदारी से राम मंदिर बनना चाहिए। इन सभी के अलावा साधू संतों का माना है कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से राम मंदिर बनाने में तेजी आयेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें