फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ों पर एनएचआरसी की मांगी सूचनाएं मुहैया कराए राज्य सरकार : सुप्रीम कोर्ट

Wed, 05 Jul 2017 06:16 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : hindustantimes
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने अलग-अलग राज्यों में मुठभेड़ों में हुई हत्याओं पर मानवाधिकार आयोग की ओर से भेजे गए सवालों के जवाब दाखिल करने को कहा है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जांच के लिए इन मुठभेड़ों से जुड़ी सूचनाएं मांगी थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस ए एम सप्रे और जस्टिस आर भानुमति की पीठ ने राज्यों को इस मामले में अपने जवाब आठ सप्ताह में दाखिल करने को कहा है। राष्ट्रीय मानवाधकिार आयोग की ओर से पेश हुईं वकील शोभा ने कहा कि कुछ राज्यों ने एनएचआरसी के  सवालों का जवाब भेजा है लेकिन कुछ ने नहीं।  

सुप्रीम कोर्ट की एक बेेंच ने मंगलवार को एक सुनवाई के दौरान कहा कि एनजीओ इस कोर्ट का मजाक बना रहे हैं। इसने असम के धनी जमीन मालिकों के संगठन एक याचिका को अगंभीर बताते हुए खारिज कर दिया और 50000 रुपये जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने पूर्वोत्तर में स्पेशल एक्सलरेटेड रोड डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत दो लेन की सड़क बनाने के लिए इनकी जमीन का अधिग्रहण किया था। कोर्ट ने कहा आप लोग एनजीओ हैं और अपने निजी हक के लिए याचिका दायर कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें