फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंडः SBI ने मिड डे मिल के 100 करोड़ प्राइवेट कंपनी के खाते में किए ट्रांसफर

Wed, 27 Sep 2017 09:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : File Photo
विज्ञापन
झारखंड की राजधानी रांची में मिड डे मील का पैसा एक प्राइवेट कंपनी के खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद से राज्य में विपक्षी पार्टियों ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


रांची के हटिया में सीबीआई की ब्रांच ने एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अकाउंट में 100 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस मामले के सामने आने के बाद बैंक के अधिकारियों का कहना है कि यह एक बहुत बड़ी चूक है। 

हालांकि बैंक ने अब तक 70 करोड़ रुपए रिकवर कर लिया है और बाकी पैसे वापस लाने की कोशिश कर रही है। एसबीआई के उप-महाप्रबंधक (रांची जोन) डी के पांडा ने बताया कि इस मामले की पड़ताल करने के लिए एक आंतरिक जांच की जा रही है और जो भी इस गड़बड़ी का दोषी पाया जाएगा उसे निलंबित कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


पांडा ने बताया कि पैसा जिस कंपनी के खाते में पैसे ट्रांसफर हुए थे उसके खाते से कई कंपनियों के खाते में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं।  

बैंक की इस गलती के बारे में तब पता चला जब शिक्षा मंत्रालय ने बैंक से पैसा जारी करने को कहा। इसके बाद बैंक हरकत में आया और इस बड़ी गलती के बारे में पता लगाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें