फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलूरू: SBI की महिला ब्रांच मैनेजर का कन्नड़ बोलने से इनकार, सिद्धारमैया बोले- स्थानीय भाषा का हो सम्मान

Wed, 21 May 2025 03:37 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महिला ब्रांच मैनेजर की आलोचना करते हुए कहा, सभी को स्थानीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। राजधानी बंगलूरू के सूर्य नगर में एसबीआई की महिला ब्रांच मैनेजर का स्थानीय कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति उपेक्षा दिखाना, बहुत निंदनीय है।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : X / @siddaramaiah
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक बार फिर भाषा को लेकर विवाद सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की महिला ब्रांच मैनेजर ने अपने एक ग्राहक के साथ स्थानीय भाषा कन्नड़ में बात करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों के बीच भाषा को बहस हो गई। वीडियो में दिख रहा है कि ग्राहक के बार-बार आग्रह करने के बावजूद महिला ब्रांच मैनेजर कह रही है कि वह कन्नड़ में बात नहीं करेगी। पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कन्नड़ समर्थक समूहों ने एसबीआई से महिला कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


इस पर अब राजनीति भी शुरू हो गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने महिला ब्रांच मैनेजर की आलोचना करते हुए कहा, सभी को स्थानीय भाषा का सम्मान करना चाहिए। राजधानी बंगलूरू के सूर्य नगर में एसबीआई की महिला ब्रांच मैनेजर का स्थानीय कन्नड़ और अंग्रेजी में बात करने से इनकार करना और नागरिकों के प्रति उपेक्षा दिखाना, बहुत निंदनीय है। हम ब्रांच मैनेजर का तबादला करने में एसबीआई की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हैं। ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। सभी बैंक कर्मचारियों को ग्राहकों के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करना चाहिए और स्थानीय भाषा में बात करने का हर संभव प्रयास करना चाहिए। मैं वित्त मंत्रालय और वित्तीय सेवा विभाग से आग्रह करता हूं कि वे पूरे देश में सभी बैंक कर्मचारियों के लिए सांस्कृतिक और भाषाई संवेदनशीलता प्रशिक्षण अनिवार्य करें।
 
भाजपा सांसद सूर्या ने भी की आलोचना
भाषा को लेकर विवाद पर बंगलूरू दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सूर्या ने सोशल मीडिया पर लिखा, एसबीआई की महिला ब्रांच मैनेजर यह व्यवहार बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। अगर आप कर्नाटक में ग्राहक इंटरफेस का काम कर रहे हैं, खासकर बैंकिंग जैसे क्षेत्र में तो ग्राहकों से उनकी भाषा में संवाद करना महत्वपूर्ण है। मैंने संसद के अंदर और बाहर बैंकिंग कार्यों में अनिवार्य रूप से स्थानीय कर्मचारियों या स्थानीय भाषा जानने वाले कर्मचारियों को तैनात करने का मुद्दा बार-बार उठाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें