फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI: एसबीआई को लगाया 133.52 करोड़ रुपये का चूना, सीबीआई ने मुंबई और केरल में कई जगहों पर की छापेमारी

Fri, 10 Jul 2026 09:42 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने शुक्रवार को मुंबई (महाराष्ट्र) और कोच्चि (केरल) में एक प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टरों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी की है। आरोपियों द्वारा एसबीआई को 133.52 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। केंद्रीय जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपियों ने आपराधिक साजिश के द्वारा गलत फाइनेंशियल जानकारी देकर एसबीआई से ज्यादा क्रेडिट सुविधाएं हासिल की हैं। 

विज्ञापन


सीबीआई ने यह मामला 9 जुलाई को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एसएएम ब्रांच, मुंबई की शिकायत पर दर्ज किया था। यह मामला एक प्राइवेट कंपनी के डायरेक्टरों, अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और अज्ञात प्राइवेट व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया था। सीबीआई के पास दर्ज शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने एसबीआई को लगभग 133.52 करोड़ रुपये का गलत तरीके से नुकसान पहुंचाया है। 

आरोपियों ने ज़्यादा क्रेडिट सुविधाएं लेने के मकसद से आपराधिक साजिश रची। बैंक को गुमराह करने का प्रयास किया गया। बैंक को जो फाइनेंशियल जानकारी देनी होती है, उन दस्तावेजों में हेरफेर किया गया। विभिन्न मौकों पर गलत सूचना दी गई। 
विज्ञापन


क्रेडिट सुविधाएं लेने के बाद आरोपियों ने बैंक के फंड को उन कामों के लिए इस्तेमाल किया या उसे दूसरी जगह लगा दिया, जिनके लिए मंजूरी नहीं दी गई थी। इसके चलते बैंक को नुकसान हुआ। छापेमारी के दौरान, सीबीआई को धोखाधड़ी से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। साजिश की पूरी हद का पता लगाने, सरकारी कर्मचारियों और प्राइवेट व्यक्तियों सहित इसमें शामिल सभी लोगों की भूमिका की पहचान करने और लोन के पैसे का आखिर में कहाँ इस्तेमाल हुआ, यह पता लगाने के लिए जांच जारी है। आरोपियों के नाम फर्नेस फैब्रिका (इंडिया) लिमिटेड के डायरेक्टर) एआर बशीरउद्दीन, बद्री प्रसाद, नेज़ी बशीरउद्दीन, राइज़ बशीरउद्दीन और सनम बशीर हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें