फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI चीफ ने कहा, नवंबर अंत तक खत्म होगी दिक्कत, ATM से निकलेंगे 20-50 के नोट

Tue, 15 Nov 2016 11:36 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुंधति भट्टाचार्या
विज्ञापन
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चीफ अरुंधति भट्टाचार्या ने मंगलवार को कहा कि लोगों की समस्या को देखते हुए जल्द ही 50 और 20 रुपए के नोट भी वितरित किए जाएंगे।  एएनआई के मुताबिक, अरुंधति ने कहा कि दक्षिण के राज्यों में काम का दबाव 50 फीसदी तक गिरा है। यह एक अच्छा संकेत है कि लोग निश्चिंत हैं कि वे अपने साधनों द्वारा पैसा प्राप्त कर लेंगे। 
विज्ञापन


एटीएम के बाहर लग रही भीड़ और लोगों को हो रही परेशानी पर अरुंधति ने कहा कि एटीएम में 100 के नोट का फिक्स स्पेस होता है। वहीं, नए नोट का डाइमेंशन बदल गया है, जिसके कारण नोट की कमी है और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

अरुंधति ने कहा कि वे आशा करती हैं कि नवंबर अंत तक समस्याएं खत्म हो जाएंगी। अगर स्थिति नहीं सुधरी तो 50 और 50 रुपए के नोट आएंगे।


उन्होंने कहा कि यह सुनहरा मौका है कि लोग ज्यादा से एटीएम और डेबिट/क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करेंगे। कैश का प्रयोग जितना कम हो सके उतना करें। इससे लोगों को सहुलियत होगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

राम माधव ने किया ट्वीट

ram madhav

वहीं, आरएसएस के महासचिव राम माधव ने ट्वीट कर कहा कि कठिन परिस्थितियों में देशभक्ति की परीक्षा होती है। इन दिनों यह बड़ी मात्रा में दिखा है। सामान्य दिनों में हर कोई कुर्सी देशभक्त होता है।
  Test of patriotism is in difficult times only. We see it abundantly these days. Otherwise everyone is an armchair-patriot in normal times — Ram Madhav (@rammadhavbjp) November 15, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें