फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: एसबीआई-केनरा बैंक ने ग्राहकों की बिना मंजूरी खाते से काटे पैसे, प्रीमियम के रूप में ली गई रकम

Sat, 02 Dec 2023 06:00 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ग्राहकों ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) के प्रीमियम के रूप में पैसे काटे गए हैं। जबकि उन्होंने किसी भी बीमा योजना को नहीं लिया है और न ही मंजूरी दी है।
विज्ञापन
SBI Alert - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और केनरा बैंक ने हजारों ग्राहकों के खातों से बिना उनकी मंजूरी के पैसे काट लिए हैं। यह रकम दो सरकारी बीमा योजनाओं-पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीआई के प्रीमियम के नाम पर काटे गए हैं। शुक्रवार को हजारों ग्राहकों ने सोशल मीडिया पर दोनों बैंकों के इन मामलों की शिकायत की। 
विज्ञापन


ग्राहकों ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेवाई) के प्रीमियम के रूप में पैसे काटे गए हैं। जबकि उन्होंने किसी भी बीमा योजना को नहीं लिया है और न ही मंजूरी दी है। उपरोक्त दोनों योजनाओं में जीवन बीमा और दुर्घटना बीमा का लाभ मिलता है। हालांकि, यह मामला कई बैंकों का है, पर सोशल मीडिया पर दो ही बैंकों की शिकायतें ग्राहकों ने की है। ज्यादातर पैसे सरकारी बैंकों ने ही काटे हैं। एसबीआईने सोशल मीडिया पर इन सवालों के जवाब में कहा कि यह दोनों योजनाएं या कोई भी निवेश शुद्ध रूप से स्वैच्छिक हैं। बैंक ने कहा कि इसकी शिकायत आधिकारिक लिंक पर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें