फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ भारद्वाज ने बोला हमला: सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही भाजपा, दवाइयों-सर्जिकल उपकरणों की है भारी कमी

Fri, 03 Oct 2025 08:17 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज - फोटो : ANI
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस बढ़ाने के बाद अब भाजपा सरकार सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में कटौती कर निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने की तैयारी कर रही है। प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सरकार ने आठ माह में ही सरकारी अस्पतालों की हालत बदतर कर दी है। अस्पतालों में दवाइयों, दस्तानों और सर्जिकल उपकरणों की भारी कमी है जिससे मरीजों को मजबूरी में निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भाजपा सरकार जानबूझकर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को कमजोर कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाइयों की खरीद पर रोक लगा रखी है और अस्पताल अधीक्षकों को स्थानीय स्तर पर खरीद की अनुमति नहीं दी जा रही। परिणामस्वरूप मरीजों को अपनी जेब से दवा और जरूरी सामान खरीदना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने दिल्ली आरोग्य कोष का 80 करोड़ रुपये का सालाना बजट भी शून्य कर दिया है जिससे फरिश्ते योजना सहित कई सुविधाएं बंद हो गई हैं।

वहीं, मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ माह के कार्यकाली में हालात खराब हो गए हैं। लोग स्ट्रेचर और दस्तानों तक के लिए तरस रहे हैं। केजरीवाल के कार्यकाल में सभी दवाएं मुफ्त मिलती थीं और अगर सरकारी अस्पताल में कोई जांच या ऑपरेशन नहीं हो पाता तो मरीजों को निजी अस्पताल भेजकर मुफ्त इलाज कराया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें