फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब ने भारत का सालाना हज कोटा बढ़ाकर 1.70 लाख किया

Thu, 12 Jan 2017 12:31 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
सऊदी अरब ने भारत के लिए वार्षिक हज कोटा 1.36 लाख से बढ़ाकर 1.70 लाख कर दिया है। 29 सालों में कोटे में यह सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। इस बारे में जेद्दा में अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी और सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्री डॉ. मोहम्माद सालेह बिन ताहेर बेंतेन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। कोटे में वृद्धि इसी साल से प्रभावी होगी। 
विज्ञापन


पांच साल पहले सऊदी सरकार ने सभी देशों से आने वाले हाजियों की संख्या में 20 फीसदी की कटौती कर दी थी। उन्होंने ऐसा हाजियों की सुरक्षा और प्रमुख मस्जिद में चल रहे विस्तार कार्य को ध्यान में रखते हुए किया था। इसी हिसाब से वर्ष 2012 में भारत का कोटा करीब 1.70 लाख से घटाकर 1.36 लाख कर दिया गया था। समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए नकवी ने कहा कि बेंतेन के साथ उनकी बातचीत काफी फलदायी रही। 
विज्ञापन

भारत और सऊदी अरब के रिश्ते और मजबूत होंगे

- फोटो : PTI
उन्होंने कहा कि हाजियों से जुड़े सभी मसलों जैसे आनेजाने और रहने की व्यवस्था और सुरक्षा पर बातचीत हुई। नकवी ने एक बयान में कहा है कि भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से उन्होंने दोनों प्रमुख मस्जिदों के इमामों और किंग अब्दुल अजीज अल सौद के प्रति भी आभार जताया।

उन्होंने भरोसा जताया कि किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद के शानदार नेतृत्व में भारत और सऊदी अरब के रिश्ते और मजबूत होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें