फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी बस हादसा: नमाज-ए-जनाजा के लिए रवाना होंगे मृतकों के करीब 50 परिजन; खाड़ी देश पहुंची तेलंगाना सरकार की टीम

Tue, 18 Nov 2025 01:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद।

सार

सऊदी अरब में हुए दर्दनाक हादसे के मृतकों के करीब पचास परिजन हैदराबाद से नमाज-ए-जनाजा के लिए खाड़ी देश रवाना होंगे। इस बीच, तेलंगाना सरकार की टीम भी सऊदी अरब पहुंच गई है, जो राहत कार्य और नमाज-ए-जनाजा की तैयारियां करेगी। 
विज्ञापन
सऊदी अरब में बस हादसा - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में हुए भीषण बस हादसे में मारे गए श्रद्धालुओं के लगभग 50 परिजन मंगलवार को नमाज-ए-जनाजा के लिए खाड़ी देश रवाना होंगे। नमाज-ए-जनाजा गुरुवार को होने की संभावना है। तेलंगाना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन

 
तेलंगाना सरकार की टीम सऊदी अरब पहुंची
तेलंगाना सरकार की टीम का नेतृत्व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद अजहरुद्दीन कर रहे हैं। यह टीम राहत कार्य और नमाज-ए-जनाजा की तैयारियां करने के लिए सऊदी अरब पहुंच गई है। हादसे में झुलसकर जिन लोगों के शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है, उन्हें संरक्षित किया गया है। सऊदी जाने वाले परिजनों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा, ताकि शवों की पहचान की जा सके और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए जा सकें।

ये भी पढ़ें: गुजरात के अरावली में एंबुलेंस में लगी आग; नवजात और डॉक्टर सहित चार की मौत
विज्ञापन


डीएनए मिलान के बाद दिए जाएंगे मृत्यु प्रमाणपत्र: अधिकारी
अधिकारी ने कहा, मृत्यु प्रमाण पत्र तभी दिए जाएंगे जब डीएनए मिलान होगा। उन्होंने यह भी बताया कि सऊदी सरकार मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे सकती है। इसके अलावा, तेलंगाना सरकार और यात्रा बीमा से मिलने वाली राशि भी अलग होगी। डीएनए मिलान होना कानूनी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है। तेलंगाना सरकार का राजस्व विभाग भी परिजनों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन


पांच लाख की आर्थिक सहायता देगी सऊदी सरकार
उन्होंने बताया कि सामूहिक जनाजे की नमाज होने की संभावना है। इस बस दुर्घटना में 42 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी, जिनमें से अधिकतर तेलंगाना के थे। हालांकि, हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने सोमवार को मृतकों की संख्या 45 बताई थी। तेलंगाना सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि मृतकों का नमाज-ए-जनाजा सऊदी अरब में धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार कराया जाएगा और मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें