2. जेल में रेप के आरोपी से मसाज कराने का आरोप: पिछले दिनों सत्येंद्र जैन के एक के बाद एक कई वीडियो सामने आए। इसमें सत्येंद्र जैन कथित तौर पर जेल की बैरक में मसाज लेते हुए दिख रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि जैन बीमार चल रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें रेगुलर फिजियोथेरेपी की सलाह दी है। जेल की बैरक में भी उन्हें थेरेपी दी जा रही है। हालांकि, बाद में खुलासा हुआ कि जो शख्स सत्येंद्र जैन की मसाज कर रहा था, वो रेप के मामले में बंद है। उसपर पास्को एक्ट के तहत मुकदमा चल रहा है।
4. होटल का खाना खाने का आरोप : जेल में मसाज और वीवीआईपी सुविधाएं मिलने के आरोपों के बीच आज सत्येंद्र जैन का एक नया वीडियो सामने आ गया। इसमें वह जेल के अंदर होटल से मंगाया गया खाना खाते हुए दिख रहे हैं। हाल ही में जैन ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उन्हें जेल के अंदर खाना नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते 28 किलो तक उनका वजन भी घट गया है। इसका जवाब देते हुए भाजपा ने होटल के मंगाए खाने को खाते हुए जैन का नया वीडियो जारी कर दिया। दावा किया गया है कि जेल में रहने के दौरान जैन का वजन बढ़ गया है।