दिल्ली सरकार की योजना है कि अगले कुछ वर्षों में आधारभूत ढांचा मजबूत कर दिल्ली को पेयजल के बारे में आत्मनिर्भर बनाया जाए। पहले चरण में दिल्ली की उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर जल की निर्भरता कम किए जाने पर विचार हो रहा है।
दिल्ली के सभी इलाकों में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इसके लिए सभी इलाकों में पुरानी पाइप लाइनों को बदलने के साथ-साथ नई लाइनों को बिछाने का काम भी तेजी के साथ किया जा रहा है। इसके साथ ही सीवेज के उचित बहाव के लिए भी बुनियादी ढांचा विकसित किया जा रहा है। दिल्ली जल बोर्ड के अध्यक्ष सत्येंद्र जैन ने इस पूरे मुद्दे पर अधिकारियों के साथ शनिवार को बैठक की और उन्हें जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की योजना है कि अगले कुछ वर्षों में आधारभूत ढांचा मजबूत कर दिल्ली को पेयजल के बारे में आत्मनिर्भर बनाया जाए। पहले चरण में दिल्ली की उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर जल की निर्भरता कम किए जाने पर विचार हो रहा है।
बैठक में जैन ने मुख्य रूप से जल वृद्धि में तेजी लाने की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति और सीवरेज का बुनियादी ढांचा तैयार करने और संचालन प्रबंधन पर बल दिया जाए। साथ ही पानी की और अधिक वृद्धि करने के लिए जल एवं जल वितरण के बुनियादी ढांचे का कुशलतापूर्वक उपयोग करने की आवश्यकता है।