फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल सिंह बोले, पुष्पक विमान जैसे प्राचीन आविष्कारों के बारे में पढ़ें छात्र

Wed, 20 Sep 2017 12:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Satyapal Singh
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने इंजीनियरिंग के छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि इंजीनियरों को यह बताया जाना चाहिये कि राइट ब्रदर्स से 8 साल पहले किसने प्लेन का आविष्कार किया था। सत्यपाल सिंह ने AICTE-ECI की एक अवॉर्ड सेरेमनी में मंगलवार को ये बातें कही। 
विज्ञापन


सत्यपाल सिंह ने कहा कि सभी इंजीनियरिंग कॉलेज में यह बताया जाना चाहिए कि राइट ब्रदर्स से 8 साल पहले एक भारतीय शिवाकर बाबूजी तलपड़े ने एयरप्लेन का आविष्कार किया था। उन्होंने कहा कि क्या ये बातें IIT में बताई जानी चाहिये।

पढ़ेंं: बेंजामिन नेतन्याहू बोले- पीएम मोदी की इजरायल यात्रा ऐतिहासिक

सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग के छात्रों को विश्वकर्मा के बारे में पढ़ना चाहिए, जोकि हिंदू देवता है और उनकी पूजा कारीगरों और इंजीनियर समुदाय द्वारा की जाती है। उन्होंने कहा कि छात्रों को पुष्पक विमान के बारे में भी बताया जाना चाहिये जिसका जिक्र रामायण में आता है। 
विज्ञापन


बच्चों को प्राचीन भारतीय वैज्ञानिकों और उनके आविष्कारों के बारे में पढ़ना चाहिये। उन्होंने कहा कि भारत में 40 हजार पीएचडी होल्डर हर साल तैयार होते हैं लेकिन उनकी रिसर्च में गुणवत्ता नहीं है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि वर्तमान समय में यह भी संभव है कि रिसर्च पेपर खरीद लिये जाते हैं।

पढ़ें: यूएन में बोलीं सुषमा स्वराज- पेरिस समझौते की शर्तें नहीं मानेगा भारत

AICTE और ECI ने छात्र विश्वकर्मा अवॉर्ड के लिए इंजीनियरिंग छात्रों के नॉमिनेशन के लिए मांग की थी। ये अवॉर्डस मंगलवार को विदेश राज्य मंत्री द्वारा दिये गये थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें