जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने गोवा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली है। बॉम्बे हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस प्रदीप ने राजभवन में सत्यपाल मलिक को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद गोवा के नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पणजी में कहा कि जम्मू-कश्मीर एक ऐसी जगह है जिसे बहुत समस्याग्रस्त माना जाता है, वहां मुद्दों से सफलतापूर्वक निपटने के बाद मैं यहां एक शांतिपूर्ण और प्रगतिशील जगह पर हूं। इसलिए मुझे लगता है कि मैं यहां काफी शांतिपूर्ण तरीके से समय बिताऊंगा।