फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satyapal Malik Remarks: पीयूष गोयल ने की 'नकारात्मकता' फैलाने वाले लोगों की निंदा, बोले- देश को गुमराह कर रहे

Sat, 22 Apr 2023 09:30 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, कुछ लोग हमेशा नकारात्मक सोचते हैं और हर समय लोगों को गुमराह करके देश की प्रगति को रोकने की कोशिश करते हैं। मैं ऐसे लोगों की पूरी तरह निंदा करता हूं।
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोपों के कुछ दिनों पर भाजपा के नेताओं ने जवाब देना शुरु कर दिया है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उनकी आलोचनात्मक टिप्पणियों की ओर इशारा किया। उन्होंने 'नकारात्मकता' फैलाने और' राष्ट्र की प्रगति को बाधित करने की कोशिश' करने वाले लोगों की निंदा की। 

विज्ञापन

गोयल ने जोर देकर कहा, दुर्भाग्य से कुछ लोग हमेशा नकारात्मक सोचते हैं और हर समय लोगों को गुमराह करके देश की प्रगति को रोकने की कोशिश करते हैं। मैं ऐसे लोगों की पूरी तरह निंदा करता हूं। वह मीडिया को दिए साक्षात्कार में मलिक द्वारा भाजपा नीत केंद्र के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी करने के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मलिक से जम्मू-कश्मीर में कथित बीमा घोटाले के संबंध में कुछ सवालों के जवाब देने को कहा है। सात महीने में यह दूसरी बार है जब विभिन्न राज्यों के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके मलिक से संघीय एजेंसी पूछताछ करेगी। सीबीआई अधिकारियों ने पिछले साल अक्तूबर में मलिक से पूछताछ की थी जब उन्होंने बिहार, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय में राज्यपाल की अपनी जिम्मेदारियों को पूरा किया था।
विज्ञापन


सीबीआई का यह कदम मलिक द्वारा एक वेबसाइट को दिए गए एक साक्षात्कार के महज एक हफ्ते बाद आया है, जिसमें उन्होंने भाजपा नीत केंद्र के बारे में आलोचनात्मक टिप्पणी की थी, खासकर जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद से निपटने के तरीके के बारे में, जहां उन्होंने राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने से पहले अंतिम राज्यपाल के रूप में कार्य किया था। अधिकारियों के अनुसार मलिक और कुछ खाप नेताओं ने दक्षिण दिल्ली के एक पार्क में बैठक करने की अनुमति न मिलने के बाद शनिवार को नई दिल्ली के एक पुलिस थाने में प्रदर्शन किया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री गोयल ने उम्मीद जताई कि व्यापारी जल्द ही रुपये में विदेशी कारोबार कर सकेंगे। क्योंकि विभिन्न देशों के कई बैंक भारतीय बैंकों के साथ विशेष वोस्ट्रो खाते खोल रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक ने यूके, सिंगापुर और न्यूजीलैंड सहित 18 देशों के बैंकों के विशेष रुपया वोस्ट्रो खाते (एसआरवीए) खोलने के 60 अनुरोधों को मंजूरी दे दी है।

गोयल ने कहा, आरबीआई इस पर विभिन्न देशों के केंद्रीय बैंकों के साथ चर्चा कर रहा है। हम जल्द ही कई देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय व्यापार में इस रुपये के व्यापार को चालू होते देखेंगे। यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और कनाडा जैसे विकसित क्षेत्रों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत उन्नत चरणों में है। यूरोपियन फ्री ट्रेड एसोसिएशन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (ईएफटीए), गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (जीसीसी) और यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन (ईएईयू) सहित समूह भी भारत के साथ इसी तरह के समझौते के लिए बातचीत शुरू करने के इच्छुक हैं। 

मंत्री ने कहा, पूरी दुनिया भारत के साथ व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता चाहती है। कपड़ा क्षेत्र के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के दूसरे चरण के बारे में उन्होंने कहा, इस विषय पर व्यापक हितधारक चर्चा हुई है। मुझे पूरा विश्वास है कि बहुत जल्द हम योजना की रूपरेखा को अंतिम रूप देने और इसे उच्चतम स्तर पर मंजूरी के लिए ले जाने में सक्षम होंगे।


और भी पढ़ें...
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें