फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यपाल मलिक बोले- जम्मू का राज्यपाल रहते हुए 95 में से 93 हजार शिकायतें निपटाईं

Sat, 23 May 2020 02:43 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
विज्ञापन
गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

गोवा के राज्यपाल का पदभार संभाल रहे सत्यपाल मलिक का कहना है कि जब मैं जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल था तब मैंने 95 हजर में से 93 हजार शिकायतों का निपटारा किया। उन्होंने कहा कि उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने पाकिस्तान के दबाव में पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

विज्ञापन

पंचायत चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हम जम्मू-कश्मीर में पंचायत चुनाव कराना चाहते हैं। मैं प्रोटोकॉल तोड़कर उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के आवास पर गया। उन्होंने पाकिस्तान के दबाव में इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया। आतंकियों ने भी धमकी दी थी लेकिन चुनाव सफलतापूर्वक कराए गए।'

 

उन्होंने कहा कि जब मैं जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल था तब मैंने सभी के लिए राजभवन के दरवाजे खोल रखे थे। मेरे सभी सलाहकारों को हफ्ते में एक बार लोगों की शिकायतें सुनने का काम दिया गया था। मेरे कार्यलय में 95,000 शिकायतें आई थीं। गोवा आने से पहले 93,000 शिकायतों का मैंने निपटान कर दिया था। इससे लोग सहज महसूस करते थे और उनका गुस्सा कम हो गया था।
विज्ञापन


गोवा के भविष्य के पर्यटन को लेकर सत्यपाल मलिक ने कहा, 'गोवा कोरोना से मुक्त हो चुका है इसलिए घरेलू यात्री यहां आ सकते हैं। विदेशी पर्यटकों को लौटने में समय लगेगा लेकिन वे भी आएंगे। यह इस उद्योग के लिए दीर्घकालिक नुकसान नहीं है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें