फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई विवाद: पूछताछ के लिए बुलाया तो सुप्रीम कोर्ट पहुंचा व्यापारी सतीश सना

Tue, 30 Oct 2018 04:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई ने अपने विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के खिलाफ शिकायत करने वाले हैदराबाद के व्यापारी सतीश सना को पूछताछ के लिए बुलाया है। इस बुलावे पर सना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। सना ने सुप्रीम कोर्ट से इस मामले में संरक्षण देने की मांग करते हुए समन पर रोक लगाने को कहा है। 

विज्ञापन


अपनी याचिका में सना ने यह भी कहा कि उसका कोई भी बयान सीवीसी जांच की निगरानी कर रहे रिटायर जस्टिस एके पटनायक के सामने ही रिकॉर्ड कराया जाए। सुप्रीम कोर्ट उसकी अर्जी पर मंगलवार को सुनवाई करेगा।

12 अक्तूबर को अस्थाना के खिलाफ दर्ज हुई थी एफआईआर

सना की शिकायत पर सीबीआई ने 15 अक्तूबर को अस्थाना के खिलाफ दो करोड़ की घूसखोरी के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। उधर, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने इसी मामले में सीबीआई के निदेशक आलोक वर्मा और एजेंसी में नंबर दो अधिकारी अस्थाना को बयान दर्ज करने के लिए बुलाया है। 

सीवीसी रिटायर्ड जस्टिस पटनायक की निगरानी में सीबीआई के इन दोनों शीर्ष अधिकारियों के आरोपों की जांच कर रहा है। मीट व्यापारी मोईन कुरैशी से जुड़े एक मामले में सना को राहत देने के लिए अस्थाना पर घूस लेने का आरोप है। 
विज्ञापन

केंद्र ने दोनों सीबीआई अधिकारियों को भेज दिया था छुट्टी पर

वहीं, अस्थाना ने सीवीसी और कैबिनेट सचिव को आलोक वर्मा पर ही घूस लेने का आरोप लगाते हुए चिट्ठी लिखी थी। मामले ने ऐसा तूल पकड़ा कि केंद्र ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेजकर सीवीसी से जांच कराने का फैसला किया। 

सरकार के इस फैसले के खिलाफ आलोक वर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। शीर्ष अदालत ने सीवीसी से जांच को जारी रखने और इसकी निगरानी की जिम्मेदारी रिटायर्ड जस्टिस पटनायक को सौंपी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें