फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारकीहोली के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी: कांग्रेस बोली- सरकार अस्थिर करने की कोशिश; भाजपा पर क्यों भड़की?

Thu, 10 Sep 2026 01:51 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, बेलगावी।

सार

कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली के घर और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर ईडी की तलाशी लगातार दूसरे दिन भी जारी रही। कार्रवाई कथित अवैध विदेशी निवेश से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है और जांच के दौरान उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से भी वित्तीय जानकारी मांगी गई। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना बताया है। 
विज्ञापन
कर्नाटक में ईडी की बड़ी कार्रवाई - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली के आवास और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की तलाशी गुरुवार को लगातार दूसरे दिन जारी रही। बेलगावी में मंत्री के परिवार के सदस्यों और उनके करीबियों से जुड़े कई ठिकानों पर भी जांच एजेंसी ने तलाशी ली। यह कार्रवाई कथित अवैध विदेशी निवेश से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है।
विज्ञापन


गोकाक के घर पर मौजूद थीं पत्नी और बेटी
ईडी अधिकारियों ने गोकाक स्थित सतीश जारकीहोली के आवास की भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनकी पत्नी और बेटी तथा सांसद प्रियंका जारकीहोलीघर पर मौजूद थीं। इसके अलावा बेलगावी में मंत्री के परिवार के सदस्य वाई. मंजूनाथ के आवास पर भी ईडी अधिकारियों ने तलाशी ली।

करीबी सहयोगी और निजी सचिव के घर भी जांच
जांच का दायरा सतीश जारकीहोली के करीबी लोगों तक भी रहा। अधिकारियों ने मंत्री के करीबी सहयोगी बताए जा रहे गिरीश सोनावलकर के घर की तलाशी ली। इसके साथ ही सतीश जारकीहोली के निजी सचिव मालागौड़ा पाटिल के आवास पर भी ईडी की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन


जांच के दौरान क्या-क्या हुआ?
  • ईडी ने मंत्री के आवास के अलावा परिवार के सदस्य, करीबी सहयोगी और निजी सचिव से जुड़े ठिकानों की भी तलाशी ली।
  • जांच के दौरान अधिकारियों ने सतीश जारकीहोलीके चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी समन किया। अधिकारियों ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स से वित्तीय और लेखा-जोखा से जुड़ी जानकारी मांगी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने एक प्रिंटर और कुछ दस्तावेज भी जब्त किए।

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को क्यों किया गया समन?
जारी जांच के बीच ईडी ने सतीश जारकीहोलीके चार्टर्ड अकाउंटेंट प्रदीप कुमार इंदी और सैदप्पा गडागी को भी समन किया। अधिकारियों ने दोनों से वित्तीय और अकाउंटिंग से जुड़ी जानकारी मांगी। ईडी की यह कार्रवाई कथित अवैध विदेशी निवेश से जुड़ी जांच के बीच की जा रही है।

कांग्रेस नेता ने भाजपा पर क्या आरोप लगाया?
ईडी की लगातार जारी तलाशी के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई कराने का आरोप लगाया। धारवाड़ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सदानंद डंगनावर ने कहा कि ईडी की कार्रवाई राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कांग्रेस के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के कामकाज की सफलता को पचा नहीं पा रही है।

सदानंद डंगनावर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'ईडी ने कल मंत्री सतीश जारकीहोली के घर और उनके रिश्तेदारों के घरों पर जो छापेमारी की, वह पूरी तरह राजनीतिक बदले की भावना से की गई है। भाजपा कांग्रेस के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के काम करने के तरीके और उनकी सफलता को पचा नहीं पा रही है। वे इसे पचा नहीं पा रहे हैं। इसलिए अमित शाह और प्रधानमंत्री इस तरह से सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं। वे सरकार को अस्थिर करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: बच्चों के अपहरण पर सुप्रीम कोर्ट का दखल: केंद्र-राज्यों से मांगा जवाब, जांच के लिए एक सिस्टम की पैरवी क्यों?

'कांग्रेस सरकार को अस्थिर नहीं कर पाएंगे'
डंगनावर ने दावा किया कि कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पूरी तरह एकजुट है और केंद्रीय कार्रवाई से उसे अस्थिर नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मिलकर काम कर रहे हैं और राज्य के हित में फैसले ले रहे हैं।

डंगनावर ने यह भी कहा, 'मैं आपको साफ तौर पर बता रहा हूं कि ऐसा कोई रास्ता नहीं है जिससे वे कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को अस्थिर कर सकें। हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। माननीय मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मिलकर काम कर रहे हैं। वे एकजुट हैं और राज्य के हित में काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन


डीके शिवकुमार और प्रियंक खरगे भी उठा चुके हैं सवाल
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने ईडी की तलाशी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया था। उन्होंने भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। कर्नाटक सरकार में वित्त मंत्री प्रियंक खरगे ने भी ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और दावा किया कि हाल के वर्षों में ऐसी कार्रवाइयों का बड़ा हिस्सा विपक्षी नेताओं को निशाना बनाकर किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें