फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के पहले ट्रांसजेंडर वकील बने तमिलनाडु के सत्य श्री शर्मिला

Sat, 30 Jun 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तमिलनाडु
विज्ञापन
विज्ञापन

तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में रहने वाले सत्य श्री शर्मिला भारत के पहले ट्रांसजेंडर वकील बन गए हैं। 36 वर्षीय शर्मिला ने वकील बनने पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 'आज मैंने बार काउंसिल ऑफ तमिलनाडु और पुडुचेरी में अपना नाम दाखिल किया और भारत में पहला ट्रांसजेंडर वकील बन गया। मैं उम्मीद करता हूं कि मेरे समुदाय के लोग अच्छा काम करेंगे और देश भर में उच्च पदों पर काम करेंगे।'

उन्होंने आगे कहा 'मैं जीवन में कई कठिनाइयों को सामना कर यहां तक पहुंचा हूं। मैं चाहता हूं कि मेरी तरह ही अन्य ट्रांसजेंडर इस पेश में आएं। 2014 में चेन्नई उच्च न्यायालय के आदेशों के बाद, ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन में सुधार हुए हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि शर्मिला ने परामैला में स्नातक की शिक्षा पूरी की है। इसके बाद 2004 से 2007 के दौरान उन्होंने सरकारी कॉलेज में कानून का अध्ययन किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्हें अपने ट्रांसजेंडर होने का पता चला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें