फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में सितारों की सियासत: 'मैं MGR और शिवाजी गणेशन की गोद में खेला, लेकिन'; विजय पर कमल हासन का तंज

Tue, 21 Apr 2026 01:30 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। सभी दलों के नेता जनता को लुभाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस कड़ी में अभिनेता से बने राजनेता भी पीछे नहीं है। अभिनेत-राजनेता कमल हासन ने विजय पर करारा हमला बोला है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में उतरे कमल हासन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु की सियासत में फिल्मी सितारों की एंट्री एक बार फिर चर्चा में है। इसी कड़ी में कमल हासन ने अभिनेता-राजनेता विजय पर बिना नाम लिए तीखा हमला बोला है। तिरुचिरापल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान कमल हासन ने कहा कि वह बचपन में दिग्गज नेता और अभिनेता एमजी रामचंजद्रन और महान अभिनेता शिवाजी गणेशन के बेहद करीब रहे, उनकी गोद में तक बैठे, लेकिन कभी इसका राजनीतिक फायदा नहीं उठाया। उनका यह बयान सीधे तौर पर विजय के उस छवि पर निशाना माना जा रहा है, जिसमें उन्हें खुद को एमजीआर का 'उत्तराधिकारी' दिखाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - तमिलनाडु में मतदान वाले दिन मौसम डालेगा खलल?: गर्मी का प्रकोप, अगले तीन दिनों में बारिश-तूफान का पूर्वानुमान

डीएमके उम्मीदवार के समर्थन में कमल हासन ने किया प्रचार
कमल हासन ने यह बातें डीएमके उम्मीदवार के समर्थन में प्रचार करते हुए कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे डीएमके के चुनाव चिन्ह उगता सूरज को वोट दें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को अपने इतिहास के बारे में बताया जाना चाहिए, यह समझाना जरूरी है कि यह उगता सूरज किस संघर्ष और विचारधारा से जुड़ा है।
विज्ञापन


विजय की रणनीति पर कमल हासन का कटाक्ष
उन्होंने विजय के हालिया दौरे पर भी कटाक्ष किया, जहां विजय ने एमजीआर की प्रतिमा के पास फोटो खिंचवाई थी। कमल हासन ने कहा कि वह भी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम उम्र से हैं और बड़े-बड़े सितारों को जानते हैं, लेकिन उन्होंने कभी उस पहचान को राजनीतिक फायदा उठाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया। उन्होंने भीड़ जुटाने के मुद्दे पर भी विजय पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कोयंबटूर में बड़ी रैली की थी, जिसमें करीब 1.5 लाख लोग शामिल हुए थे, यानी भीड़ के मामले में उनकी ताकत भी कम नहीं है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 'BJP की विभाजनकारी नीति से जनता को नफरत': तमिलनाडु में केजरीवाल बोले- DMK को हराना मुश्किल, स्टालिन होंगे CM

तमिलनाडु में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, फिल्मी सितारों के बीच सियासी जुबानी जंग तेज होती जा रही है। यह मुकाबला अब सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि छवि और विरासत की लड़ाई भी बनता जा रहा है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें