फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला ने संभाली AIADMK की कमान, कहा-अगले 100 सालों तक राज करेगी पार्टी

Sat, 31 Dec 2016 02:49 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
sasikala
विज्ञापन
तमिलनाडु में बदले महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ़ पार्टी की कमान जयललिता की सहयोगी रही शशिकला नटराजन ने संभाल ली है। पार्टी के महासचिव पद का कार्यभार संभालने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शशिकला ने कहा कि अम्‍मा हमारे साथ नही हैं पर हमारी पार्टी अगले 100 साल तक सत्‍ता पर काबिज रहेगी।
विज्ञापन


साथ ही इस दौरान वह भावुक हो गयीं। शशिकला ने जयललिता को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अस्पताल में 75 दिनों तक लड़ाई लड़ी लेकिन भगवान ने अपनी चहती बच्ची को पास बुला लिया। गौरतलब है कि पार्टी की ओर से यह महत्वपूर्ण निर्णय जनरल बॉडी की मीटिंग में गुरुवार सुबह लिया गया।

इसके अलावा चेन्नई में हुई बैठक में जयललिता का नाम अंतरराष्ट्रीय शांति नोबेल पुरस्कार के लिए भेजने का भी प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा जयललिता के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही पार्टी की जनरल असेंबली की बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी महासचिव के चयन का रहा।
विज्ञापन
Amma is not with us now but our party will rule here for the next 100 years: Sasikala Natarajan pic.twitter.com/MPWhO95rIu — ANI (@ANI_news) December 31, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें