फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला को मिली AIADMK की बागडोर, चुनी गईं पार्टी महासचिव

Thu, 29 Dec 2016 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
तमिलनाडु में बदले महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम में सत्तारूढ़ पार्टी की कमान जयललिता की सहयोगी रही शशिकला नटराजन को सौंप दी गई। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया कि फिलहाल जयललिता की राजनीतिक विरासत शशिकला ही संभालेंगी।
विज्ञापन


पार्टी की ओर से यह महत्वपूर्ण निर्णय जनरल बॉडी की मीटिंग में गुरुवार सुबह लिया गया। चेन्नई में हुई बैठक में जयललिता का नाम अंतरराष्ट्रीय शांति नोबेल पुरस्कार के लिए भेजने का भी प्रस्ताव पास हुआ।इसके अलावा जयललिता के जन्मदिन को राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में भी मनाने का निर्णय लिया गया। 

जानकारी के अनुसार चेन्नई में गुरुवार सुबह शुरू हुई पार्टी की जनरल असेंबली की बैठक में 14 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। सबसे महत्वपूर्ण निर्णय पार्टी महासचिव के चयन का रहा।
विज्ञापन

  Chennai: AIADMK general body meeting underway (Inside Visuals) pic.twitter.com/hpuU0FFQCQ — ANI (@ANI_news) December 29, 2016
 
विज्ञापन

पार्टी की जनरल बॉडी मीटिंग में 14 प्रस्तावों पर मुहर

- फोटो : ANI
एकसुर में सभी सदस्यों ने अभी तक सभी राजनीतिक पदों से दूर रही जयललिता की निकट सहेली शशिकला नटराजन को पार्टी महासचिव बनाने की मांग की, जिस पर सर्वसम्मति से तुरंत मुहर लग गई। इसके साथ ही विधिवत रूप से पार्टी की बागडोर शशिकला के हाथों में आ गई।

हालांकि इस बात की संभावना शुरूआत से ही जताई जा रही थी, क्योंकि जयललिता की मौत के बाद से ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शशिकला से पार्टी की बागडोर संभालने की अपील शुरू कर दी थी।

खास बात ये रही कि बैठक में शशिकला खुद मौजूद नहीं रहीं, पार्टी में फिलहाल किसी पद पर न होने के कारण वह इसमें शिरकत नहीं कर सकीं। बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री पनीरसेल्व पास हुए प्रस्तावों को लेकर जयललिता के निवास स्‍थान रहे पोज गार्डन पहुचे। जहां शशिकला फिलहाल अपने परिवार के साथ रह रही हैं। वहां उन्होंने शशिकला को पार्टी की भावनाओं से अवगत कराते हुए महासचिव का पद संभालने का आग्रह किया।

बता दें कि बीते पांच दिसंबर को तमिलनाडु की मुख्यमंत्री और एआईएडीएमके प्रमुख जे जयललिता का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद सरकार की बागडोर तो उनके विश्वसनीय पनीरसेल्वम ने संभाल ली थी लेकिन पार्टी की कमान को लेकर संशय बना हुआ था। जिस पर शशिकला के महासचिव बनने के बाद आज अंतिम मुहर लग गई। #FLASH  AIADMK adopts resolution to work under the leadership of Sasikala Natarajan in the party general body meeting. — ANI (@ANI_news) December 29, 2016
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें